scriptझमाझम हुई बारिश,उमस से मिली राहत | Heavy rain, relief from humidity | Patrika News
शाहडोल

झमाझम हुई बारिश,उमस से मिली राहत

झमाझम हुई बारिश,उमस से मिली राहत

शाहडोलJul 21, 2021 / 09:29 pm

shubham singh

Heavy rain, relief from humidity

झमाझम हुई बारिश,उमस से मिली राहत

शहडोल। बुधवार को दिन भर उमस भरी गर्मी बनी रही। इससे लोग परेशान रहे। इस दौरान दिन में कई बार बादल आए और गए। रात्रि ८.३० बजे के लगभग अचानक आसमान में बादल छाए और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश कुछ देर तक चलती रही। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान २९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान २३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में मंगलवार सुबह तक कुल २१७७ मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं जिले की औसत बारिश ३११ मिमी दर्ज हुई है। पिछले साल इसी अवधि में कुल २४९४ मिमी बारिश हुई थी। वहीं औसत बारिश ३५६.३ मिमी हुई थी। इस तरह पिछले साल की अपेक्षा इस साल जिले में बारिश कम हुई है। जिले में मंगलवार तक सबसे ज्यादा बारिश गोहपारू में हुई है। गोहपारू में कुल ३९५ मिमी बारिश हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो