scriptघर लौटने की चाह में महाराष्ट्र से पैदल निकले थे मजदूर, पटरी में कर रहे थे आराम, ऊपर से गुजर गई ट्रेन | In the desire to return home, laborers had left on foot from Maharasht | Patrika News
शाहडोल

घर लौटने की चाह में महाराष्ट्र से पैदल निकले थे मजदूर, पटरी में कर रहे थे आराम, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

हादसे में 16 प्रवासी श्रमिकों की मौत, शहडोल और उमरिया जिले के है श्रमिक जिला प्रशासन ने की महाराष्ट्र के अधिकारियों से बात

शाहडोलMay 08, 2020 / 12:48 pm

Ramashankar mishra

घर लौटने की चाह में महाराष्ट्र से पैदल निकले थे मजदूर, पटरी में कर रहे थे आराम, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

घर लौटने की चाह में महाराष्ट्र से पैदल निकले थे मजदूर, पटरी में कर रहे थे आराम, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

शहडोल. महाराष्ट्र के जलगांव स्थित आयरन फैक्ट्री में काम करने गए मजदूर लॉकडाउन में फसे गए थे। जहां से वापस आने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह घर पहुंचने की चाह में पैदल ही निकल पड़े पर उन्हे क्या पता था कि जिस रास्ते पर वह चल रहे हैं उसमें आगे उनकी मौत उनका इंतजार कर रही है। दरासल काफी दूर तक पैदल चलने के बाद थके हारे मजदूर औरंगाबाद के बदनपुर और करमड के बीच पटरी पर सो गए। पटरी पर सोए प्रवासी मजदूरों के ऊपर से ट्रेन गुजरने की वजह से लगभग 16 मजदूरो की मौत हो गई। यह सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे और ट्रेन पकडऩे के लिए भुसावल की ओर जा रहे थे। सभी मजदूर शहडोल व उमरिया जिले के बताए जा रहे हैं। जिसमें
12 मजदूर शहडोल जिले के ग्राम अतौली जनपद जयसिंहनगर और 4 श्रमिक उमरिया के पाली ब्लाक के ग्राम ममान के हैं। सूचना मिलते ही उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा की विधायक मीना सिंह अधिकारियों के साथ औरंगाबाद रवाना हो गई है। वहीं शहडोल जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र के अधिकारियों से बात करके आवश्यक जानकारी जुटा रहा है। इस घटना की जानकारी लगते ही गांव में मातम का माहौल है। अधिकारियों की टीम पीडि़त परिजनो के पास पहुंचने के लिए रवाना हुई है।

Home / Shahdol / घर लौटने की चाह में महाराष्ट्र से पैदल निकले थे मजदूर, पटरी में कर रहे थे आराम, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो