scriptहर महिला को सशक्त बनाना इनर व्हील क्लब विराट शहडोल का लक्ष्य | Inner Wheel Club Virat Shahdol aims to empower every woman | Patrika News
शाहडोल

हर महिला को सशक्त बनाना इनर व्हील क्लब विराट शहडोल का लक्ष्य

रोटरी क्लब विराट शहडोल और इनर व्हील क्लब विराट क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

शाहडोलOct 31, 2021 / 08:29 pm

shubham singh

हर महिला को सशक्त बनाना इनर व्हील क्लब विराट शहडोल का लक्ष्य

हर महिला को सशक्त बनाना इनर व्हील क्लब विराट शहडोल का लक्ष्य


शहडोल. रोटरी क्लब की नवगठिक विंग रोटरी क्लब विराट शहडोल और इनर व्हील क्लब विराट शहडोल का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह नगर के अभयकुंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संभागायुक्त राजीव शर्मा व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनर व्हील विराट क्लब शहडोल की अध्यक्ष मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि इनर व्हील विराट क्लब का पहला लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। जिसके लिए क्लब की सभी सदस्य इस कार्य में पूरा सहयोग कर रही हैं और हमारे क्लब ने इस क्षेत्र में काम भी प्रारंभ कर दिया है। हम जल्द ही एक और इनर व्हील क्लब गठित करेंगे। इस अवसर पर जबलपुर से कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रोटरी क्लब विराट शहडोल के स्पांसर निर्मल सिंह परिहार ने रोटरी क्लब के विषय में सभी उपस्थित जनों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर रोटरी क्लब विराट शहडोल के अध्यक्ष प्रकाश ओचानी, सचिव सुशील खोडिय़ार व इनर व्हील क्लब विराट शहडोल की अध्यक्ष रीनू कटारे व ऊषा सिंघल के साथ सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे, नपा उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, रोटे. उमाकांत शर्मा, अशोक सराफ, एन के श्रीवास्तव, रोटे. विनय तिवारी, अतिदि तिवारी, रोटे. दीपक गौतम सहित अन्य पदाधिकारी व रोटरी क्लब विराट शहडोल के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Home / Shahdol / हर महिला को सशक्त बनाना इनर व्हील क्लब विराट शहडोल का लक्ष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो