scriptलोगों को अपने घरों में ज्यादा संख्या में पेड़ लगवाने के लिए टैक्स में देना चाहिए छूट | latest environment news | Patrika News
शाहडोल

लोगों को अपने घरों में ज्यादा संख्या में पेड़ लगवाने के लिए टैक्स में देना चाहिए छूट

विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के परिसर में संगोष्ठी आयोजित

शाहडोलJun 04, 2020 / 07:41 pm

shubham singh

Exemption should be given in tax for planting more trees

लोगों को अपने घरों में ज्यादा संख्या में पेड़ लगवाने के लिए टैक्स में देना चाहिए छूट

शहडोल। आज विश्वपर्यावरण दिवस है। इसको लेकर मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के परिसर में गुरुवार को एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कोरोना से जहां एक ओर विपदा आई है। वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के चलते पर्यावरण में काफी सुधार हुआ है। नदियों का पानी तक स्वच्छ हो गया है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिले में पर्यावरण के सुधार के लिए काफी प्रयास कर रहा है। लेकिन इसमें आमजन की भागीदारी के बिना पर्यावरण को सुधारने में मदद नहीं मिल सकती है। इसमें आमजन को भी जोडऩा होगा। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव मेहरा ने कहा कि सरकार को कुछ ऐसा कदम उठाना चाहिए जिससे कि लोग अपने घरों और आस-पास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। जैसे कि अगर कोई व्यक्ति अपने घरों और आस-पास में ज्यादा पेड़ लगाएं तो उसे प्रापर्टी टैक्स में कुछ छूट दिया जाए। इससे बाकी लोग भी ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने के लिए उत्साहित होंगे और पर्यावरण में सुधार होगा। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी अपने घरों में प्लास्टिक का कम उपयोग करना चाहिए।


सुधार के लिए ये किए उपाय
वक्ताओं ने बताया कि मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के पर्यावरण में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक लॉकडाउन में भी हर जगह दौरा करते रहे। बोर्ड ने संभाग में बड़े अस्पतालों में सरकारी छोड़कर 18 दूषित जल उपचार संयत्र लगाया है। होटलों में 10 सीवरेज ट्रीटमेंट लगाया है। सर्विस सेंटर में 6 दूषित जल उपचार के लिए संयत्र लगवाया है। जिले में स्टोन क्रेशर के बाहर वाउंड्रीवाल झरना कवर लगाया गया है। लगभग 70 प्रतिशत स्टोन क्रेशरों में यह काम किया जा चुका है। संगोष्ठी में प्रयोगशाला प्रभारी डॉ एके दुबे, कनिष्ठ वैज्ञानिक जीके बैगा,कनिष्ठ वैज्ञानिक बीएम पटैल, दिव्य दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindi News/ Shahdol / लोगों को अपने घरों में ज्यादा संख्या में पेड़ लगवाने के लिए टैक्स में देना चाहिए छूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो