script39 पुलिस कंपनियों की डिमाण्ड, 23 कंपनियां आने की संभावना, चुनाव पर पड़ सकता है असर | mp assembly election in police duty | Patrika News
शाहडोल

39 पुलिस कंपनियों की डिमाण्ड, 23 कंपनियां आने की संभावना, चुनाव पर पड़ सकता है असर

अभी सिर्फ दो कंपनियां संभाल रही सुरक्षा

शाहडोलNov 11, 2018 / 09:34 pm

shubham singh

bjp rajasthan

mp assembly election in police duty

शहडोल। चुनाव को लेकर भले ही पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी हो लेकिन अभी भी पुलिस कंपनियों के आने के इंतजार में अधिकारी हैं। रेंज के चारों जिलों में पुलिस बल की बेहद कमी है। रेंज के उमरिया और डिंडौरी में सिर्फ एक एक कंपनियां आई हैं। इसके अलावा पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग सेंटर) से बल भेजा गया है। अधिकारियों की मानें तो शहडोल रेंज से चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 39 पुलिस कंपनियों की डिमाण्ड की गई है। जिसमें 23 पुलिस कंपनियों के आने की संभावना है। हालांकि अभी सिर्फ दो ही पुलिस कंपनियां रेंज के अलग- अलग जिलों के लिए पहुंची हैं। अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ चुनाव के बाद पुलिस कंपनियों के आने की संभावना है। हालांकि अभी पुलिस लाइन के अलावा जिला पुलिस बल और अलग अलग विंग के जवानों का उपयोग चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कर रहा हा है। चुनाव को देखते हुए सभी कंपनियों का आना बेहद जरूरी है लेकिन पुलिस बल पर्याप्त संख्या में नहीं सकेगा। इससे चुनाव पर असर पडऩे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।


23 पुलिस कंपनिया इस तरह करेंगी चौकसी
अधिकारियों की माने तो 39 पुलिस कंपनियों की डिमाण्ड में 23 कंपनियां आने की संभावना हैं। इसमें शहडोल रेंज के अनूपपुर के लिए 7, शहडोल के लिए 6, डिंडौरी और उमरिया के लिए पांच – पांच पुलिस कंपनियां आएंगी। छग चुनाव के बाद सीधे ये पुलिस कंपनियां अलग- अलग जिलों के लिए बट जाएगी। उमरिया और डिंडौरी में एक एक पुलिस कंपनियां पहले से आ चुकी है। उधर 100 महिला बल पीटीएस से भी भेजा जा रहा है।
इनका कहना है
पुलिस कंपनियों के लिए पत्र लिखा गया है। अभी कुछ कंपनियां आई हैं। अलग- अलग जिलों में भेजी गई है। अलग अलग विंग्स के बल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। जल्द पुलिस कंपनियां शहडोल आएंगी।
आईपी कुलश्रेष्ठ, आईजी
पुलिस रेंज, शहडोल

 

 

 

Home / Shahdol / 39 पुलिस कंपनियों की डिमाण्ड, 23 कंपनियां आने की संभावना, चुनाव पर पड़ सकता है असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो