scriptनगमा सुल्तान व ऊषा को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार | Nagma Sultan and Usha get best player award | Patrika News
शाहडोल

नगमा सुल्तान व ऊषा को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन…

शाहडोलMar 13, 2018 / 09:22 am

shivmangal singh

Nagma Sultan and Usha get best player award

Nagma Sultan and Usha get best player award

शहडोल. शासकीय इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय शहडोल में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह मरावी अध्यक्ष अजजा आयोग रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विभव पाण्डेय अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पं. एस एन शुक्ला विश्व विद्यालय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मंचासीन अतिथियों का छात्र पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया तदोपरांत क्रीड़ा अधिकारी शिव भूषण पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का बैच लगाकर कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा. ऊषा नीलम ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलो में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह मरावी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहडोल एक पिछड़ा और अनुसूचित क्षेत्र है इसके बाद भी यहां की छात्राएं कई क्षेत्रों में हमारे जिले का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय एवं विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने पर नगमा सुल्तान, सौम्या शर्मा, ज्ञानवती सिंह, वर्षा जायसवाल एवं चैम्पियन आफ चैम्पियन बनने पर ऊषा सिंह को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार के इस क्रम में व्हालीबाल में सीमा सैय्याम, माया धुर्वे, बास्केटबाल में अंजली तिवारी, स्नेहा सिंह, वर्षा जायसवाल, एवं आकांक्षा मिश्रा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता खिलाडिय़ों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कम देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिजुरी प्राचार्य डा. विक्रम सिंह बघेल, डा. परमानंद तिवारी, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य डा. बी आर डे, डा. एम के भटनागर, अजय त्रिपाठी, दिलीप शुक्ल, राम कुशवाहा, डा. सुनील पाण्डेय के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं को प्रोत्सहित किया।

Home / Shahdol / नगमा सुल्तान व ऊषा को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो