शाहडोल

VIDEO: काम के चलते गए थे बाहर, की गई धारदार हथियार से हत्या

काम के चलते गए थे बाहर, की गई धारदार हथियार से हत्या

शाहडोलAug 26, 2020 / 07:59 pm

Ashtha Awasthi

शहडोल। शहर में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या (Murder)कर दी गई। बताया जा रहा है कि रसमोहनी जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंठी टोला निवासी राम प्रसाद तिवारी 62 वर्षीय की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी तड़के सुबह मिली। वृद्ध के परिजनों ने बताया है कि बीते दिन शाम 4 बजे वह किसी काम से केस वाही गए थे।

वहां से लौटते समय गांव के निवासी मन्नू पाव के खेत में आज सुबह उनका शव गांव के ही कुछ लोग देखा। जिसके बाद इस बात की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले वहीं घटना स्थल पर हमला हुआ था जिसमें पिता घायल हुए थे।

ये पूरी घटना जमीनी विवाद को लेकर बताई जा रही है। मौके पर जैतपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजपूत मौजूद हैं। पुलिस ने प्रारंम्भिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब आगे की जांच की जाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.