scriptतेज रफ्तार की बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन घायल | one dozen people injured in bus accident | Patrika News
शाहडोल

तेज रफ्तार की बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन घायल

ब्यौहारी से सरसी जा रही थी बस, बरा गांव में हादसा

शाहडोलSep 14, 2019 / 07:48 pm

amaresh singh

one dozen people injured in bus accident

तेज रफ्तार की बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन घायल

शहडोल। पपौंध थाना अंतर्गत बरा गांव में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है। बस ब्यौहारी से सरसी गांव जा रही थी तभी हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि पपौंध के बरा गांव के नजदीक बस की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि घायलों में अधिकांश छात्र और छात्राएं शामिल हैं। कॉलेज और स्कूल के बाद बस में सवार होकर घर जा रहे थे। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


आए दिन हो रहे हादसे
तेज रफ्तार वाहनों के चलते जिले में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। भारी वाहनों से लेकर छोटे चार पहिया वाहन और बाइक चालक अनियंत्रित गति से सड़कों पर वाहनों को दौरा रहे हैं। पुलिस यह देखकर भी अनदेखा कर देती है। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि पुलिस बल सड़क हादसों से बचाव के लिए हेलमेट चेकिंग आदि अभियान तो चलाती है। लेकिन वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कभी कोई अभियान नहीं चलाती है। जब तक वाहनों की गति पर रोकथाम नहीं लगायेगी जायेगी तब तक वाहन दुर्घटना को कम नहीं किया जा सकता है।

Home / Shahdol / तेज रफ्तार की बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो