तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे
जिले सहित शहर में तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। यातायात पुलिस वाहन चेकिंग अभियान तो चलाती है लेकिन तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की गति पर लगाम लगाने की कोशिश नहीं करती है। जब तक तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की गति पर लगाम नहीं लगाई जाएगी तब तक हादसों का कम नहीं किया जा सकता है।