तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
जिले में तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि पुलिस वाहन चेकिंग तो करती है लेकिन वाहनों की गति नियंत्रित करने किसी प्रकार का अभियान नहीं चलाती है। इससे हादसे कम होने की बजाया बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस जब तक वाहनों की गति नियंत्रित करने अभियान नहीं चलायेगी तब तक हादसों को कम नहीं किया जा सकता है।