scriptशांतिवन में रोपे फलदार पौधे, दूसरों को भी प्रेरित करने का लिया संकल्प | Planting fruit in Shantivan, pledged to inspire others | Patrika News

शांतिवन में रोपे फलदार पौधे, दूसरों को भी प्रेरित करने का लिया संकल्प

locationशाहडोलPublished: Sep 28, 2020 01:12:30 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

पत्रिका हरित प्रदेश : साफ-सफाई कर किया श्रमदान

शांतिवन में रोपे फलदार पौधे, दूसरों को भी प्रेरित करने का लिया संकल्प

शांतिवन में रोपे फलदार पौधे, दूसरों को भी प्रेरित करने का लिया संकल्प

शहडोल. भारतीय सिंधु सभा द्वारा रविवार को पत्रिका हरित प्रदेश अभियान व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा पहले शांतिवन में सफाई की गई। इसके बाद सभी ने वहां पौधरोपण कर उन्हे संरक्षित करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने कई फलदार और छायादार पौधे भी लगाए। इस अवसर पर सिंधू सभा ने सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। पूर्व नपा अध्यक्ष प्रकाश जगवानी ने कहा कि दूसरों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करना है। पौधरोपण करके हमें भूल नहीं जाना है, इन्हे सहेजने की जिम्मेदारी भी निभानी है। ये पौधे जब वृक्ष का रूप ले लेंगे तब हमें अहसास होगा कि हमने प्रकृति में अपना कितना योगदान दिया है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, प्रेम जगवानी संभागीय अध्यक्ष, हनी नगर अध्यक्ष, किशन सनपाल संरक्षक, कैलाश तिवारी, अशोक सरोजा, महेश भागदेव, नंदराम मोटवानी, दौलत उचानी, अशोक मंशानी, अशोक चेलानी, मुरली अरोरा, सुनील जेठानी, अशोक कल्याणी, किरण कटारे, सोनल भागदेव, राजेंद्र असवानी, शक्ति लक्ष्यकार, पार्षद व अन्य कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर वासियों का सहयोग मिलता रहा तो ऐसे कार्य वह करते रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो