scriptपुलिस ने एक क्विंटल पांच किलो गांजा पकड़ा | Police caught a quintal five kilogram of hemp | Patrika News
शाहडोल

पुलिस ने एक क्विंटल पांच किलो गांजा पकड़ा

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाहडोलOct 25, 2020 / 12:23 pm

amaresh singh

Police caught a quintal five kilogram of hemp

पुलिस ने एक क्विंटल पांच किलो गांजा पकड़ा

शहडोल। सिंहपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने एक क्विंटल पांच किलो गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि जोधपुर तिराहा से गांजा लेकर आरोपी ट्रक में गांजा लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने जोधपुर तिराहा के पास ट्रक क्रमांक एमपी18एच5078 को रोककर तलाशी लिया तो उसमें आरोपी चालक अख्तर अहमद निवासी खन्नौधी के पास से 80 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत चार लाख 80 हजार रुपए है। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि पुरूषोतम शर्मा ने गांजा उड़ीसा से मंगाया था। इस पर माल की डिलेवरी देने जा रहा था। एक किलो गांजा पर एक हजार रुपए मिलता है। कुछ दिनों पहले पुरूषोतम शर्मा को गांजा की डिलेवरी भी दिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी पुरूषोतम शर्मा उर्फ त्यागी महाराज निवासी खन्नौधी के घर की तलाशी ली तो 25 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी पुरूषोतम शर्मा काफी सालों से गांजा की तस्करी कर रहा है। जिसे कभी जयसिंहनगर थाना द्वारा कभी गांजे का आरोपी नहीं बनाया गया। राजनीतिक दबाव एवं धनबल के कारण वह बचता रहा। गोहपारू थाना पुलिस ने साल 2015 में पदस्थ एएसआई राकेश कुमार मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर के अंदर से एक किलो 50 ग्राम गांजा 99 हजार रुपए नकदी जब्त कर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पुरूषोतम शर्मा प्रेमलाल यादव निवासी बिजोरी को गांजा की बिक्री घर के अंदर से कर रहा था। पुलिस के पहुंचते ही 99 हजार रुपए एवं गांजा छोड़कर पीछे के दरवाजे से भाग गया था। पुलिस के प्रेमलाल यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने पुरूषोतम शर्मा को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद गांजे का थोक व्यापार करता रहा। आरोपी ने अपनी संपत्ति अपने पत्नी के नाम कर दिया है,जिससे अगर राजसात की कार्रवाई होती है तो तो गांजे की अवैध कमाई को बचाया जा सके। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिंहपुर उप निरीक्षक सुभाष दुबे, थाना प्रभारी खैरहा उप निरीक्षक वैष्णवी पांडे, आरक्षक मनोज शुक्ला, आरक्षक शैलेन्द्र कुमार पाटले, आरक्षक रामनिवास पांडे, आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक सौरभ मिश्रा, आरक्षक आलोक सिंह शामिल रहे।

Home / Shahdol / पुलिस ने एक क्विंटल पांच किलो गांजा पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो