scriptकलश यात्रा के साथ शिव महापुराण प्रारंभ, शिव-सती विवाह का किया वर्णन | Shiva Mahapuraan started with Kalash Yatra, description of Shiva-Sati | Patrika News
शाहडोल

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण प्रारंभ, शिव-सती विवाह का किया वर्णन

कथा व्यास वेद भारती जी महाराज करा रहें रसास्वादन

शाहडोलFeb 24, 2019 / 09:16 pm

raghuvansh prasad mishra

 Shiva Mahapuraan started with Kalash Yatra, description of Shiva-Sati marriage

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण प्रारंभ, शिव-सती विवाह का किया वर्णन

शहडोल। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कठौतिया गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुक्रवार से प्रारंभ हुई। मुख्य यजमान कलश यात्रा रमेश सिंह जोधावत एवं चंद्रभान सिंह के सहयोग से चल रहे कथा के पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गई । जो कि गांव में प्रमुख देवालय एवं मुख्य मार्गो से चलकर कथा पंडाल में यात्रा का समापन किया गया। मुख्य आचार्य पंडित अनुपम अवस्थी ने बताया कि सिवनी मध्यप्रदेश से पधारे कथा व्यास पूज्य संत वेद भारती शास्त्री जी महाराज द्वारा शिव कथाओं का रसास्वादन श्रोताओ को कराया जा रहा है। पूज्य व्यास द्वारा कथा की शुरुआत में शिव सती विवाह का वर्णन उमा संहिता, कैलाश संहिता, वायु संहिता, दश अवतार कथा के साथ ही शिव के रुद्र से वीरभद्र राजा दक्ष की कथा शिवलिंग पूजन आदि कथाओं का वर्णन किया गया। वहीं सोमवार को 51 पीठो की स्थापना शिव रहस्य की कथा श्रोताओ को सुनाई जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र भर से कथा प्रेमी उमउ़ रहे है। आयोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिमन सिंह जोधवत एवं अशोक सिंह जोधवत ने क्षेत्रवासियों से कथा पंडाल में पहुचने की अपील की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो