scriptपीएम मोदी पर निशाना….परिवार का दर्द ये क्या जाने | Targeting PM Modi Family Pain | Patrika News
शाहडोल

पीएम मोदी पर निशाना….परिवार का दर्द ये क्या जाने

केन्द्र सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी से आम नागरिकों की कमर तोड़ दी

शाहडोलNov 13, 2017 / 12:49 pm

Shahdol online

Targeting PM Modi... Family Pain

Targeting PM Modi… Family Pain

शहडोल। कुछ समय के लिये इंटक पूंजीपतियों के हाथ में चली गई थी। जिन्हे मजदूरों के हितों से कभी कोई सरोकार ही नही रहा। अब यह हमारे हाथ में है और हमने हमेसा ही मजदूर हित की लड़ाई लड़ी है। इंटक का मूल उद्देश्य ही श्रमिको को उनका हक दिलाना है जिसके लिये हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। इंटक कांग्रेस के लिये एक मजबूत पायदान की तरह काम करेगी और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री व मध्य प्रदेश में कांग्रेस को पुन: स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगी। उक्त बाते इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाबल मिश्रा ने मानस भवन में आयोजित इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुये कही।उन्होने केन्द्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुये कहा कि केन्द्र सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी लागू कर मजदूर व आम नागरिकों की कमर तोड़ कर रख दी है। यहां तक कि नोटबंदी में बहन बेटियों को भी नही छोंड़ा। केन्द्र सरकार ने 50 दिन का समय मांगा था और अभी तक बाजार में 200 की नोट नजर नही आ रही है। उन्होने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी के चलते कई श्रमिक बेराजगार हो गये। छोटे-छोटे उद्योग बंद हो रहे है। जिसके चलते कई परिवार अस्त व्यस्त हो रहे है। इन सब बातों से प्रधानमंत्री को कहां फर्क पडऩे वाला है फर्क तो उसे पड़ता है जिसका परिवार होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो अपनी 97 वर्षीय मां को कतार में खड़ा कर दिया। इतना ही नही देश के प्रधानमंत्री ने तो अपनी पत्नी को भी पहचानने से इंकार कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत मंचासीन पदाधिकारियों का पुष्प माला व बैच लगाकर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाबल मिश्रा के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव के के तिवारी, झारखडं से रामेश्वर सिंह फौजी, आगरा से भगवान सिंह, महेन्द्र सिंह, बंगाल से देवाशीष दत्ता,गोपाल नारायण सिंह, भास्कर अकेला, इंटक जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमरिया सुश्री ज्ञानवती सिंह के साथ इंटक के अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। इनके अलावा यूथ कांग्रेस के अजय अवस्थी, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पीयूष शुक्ला, कांग्रेस नेता प्रमोद जैन पम्मू, अनुज मिश्रा, एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष विक्रम ङ्क्षसह के साथ कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मंचासीन इंटक पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व अपनी बात रखी।
प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
मानस भवन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में ही इंटक ने अपने नये प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा की। जिसमें इंटक के राष्ट्रीय महासचिव के के तिवारी ने कमलेश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की मंच से घोषणा की। जिसके बाद पदाधिकारी व श्री शर्मा के समर्थको ने उनका पुष्प माला से स्वागत किया व उनकी इस नियुक्ति पर बधाई दी।
मांगे नही मानी तो होगी राष्ट्रव्यापी हड़ताल

मजदूरों की मांगे पूरी कराना व उनके हितों की लड़ाई लडऩा हमारा प्रमुख उद्देश्य है। जिनके हितों को ध्यान में रखते हुये आगामी 14 नवम्बर को हम अपने सेन्ट्रल वर्किंग कमेटी के साथ सरकार के समक्ष 12 सूत्रीय मांगे रखेंगे। यदि सरकार ने मजदूरों के हितो को देखते हुये रखी गई मांगो को नही मानती है तो आगामी जनवरी माह में इंटक राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिये बाध्य होगी। उक्त बाते रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष महाबल मिश्रा व राष्ट्रीय महासचिव के के तिवारी ने कही। श्री तिवारी ने कहा कि जीडीपी, जीएसटी, नोटबंदी, अभिव्यक्ति पर अंकुश से सभी परेशान है। यह सबकुछ केन्द्र सरकार की देन है। उन्होने कहा कि मजदूर वर्ग पर जब भी कुठाराघात होगा हम संघर्ष करेंगे ओर उन्हे उनका अधिकार दिलाकर रहेंगे। उन्होने आरोप लगाया कि ट्रेड यूनियन ने मजदूरों के हितो की लड़ाई लडऩे की वजाय इसे अपना व्यापार बना रखा है। कई जगहों पर अभी वेज बोर्ड डिसाइड नही कर रहे हैं। गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पत्रकारों को संबोधित करते हुये श्री तिवारी ने कहा कि हम प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने आये है। मजदूर जब जागता है तो सत्ता परिवर्तन जरूर करता है।

Home / Shahdol / पीएम मोदी पर निशाना….परिवार का दर्द ये क्या जाने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो