scriptदुष्कर्म के आरोपी के होने वाले थे सात फेरे, लेकिन पुलिस लेकर पहुंच गई लड़की | There were marrige of rape accused, but the girl reach there | Patrika News
शाहडोल

दुष्कर्म के आरोपी के होने वाले थे सात फेरे, लेकिन पुलिस लेकर पहुंच गई लड़की

क्या हुआ पढि़ए पूरी खबर

शाहडोलFeb 20, 2018 / 07:42 pm

shivmangal singh

vivah
शहडोल। दुष्कर्म का आरोपी बड़ी धूमधाम से शादी रचा रहा था। विवाह की अधिकतर रस्में पूरी हो गईं थीं। हालांकि उसके सात फेरे अभी नहीं हुए थे। वह रस्म भी पूरी हो जाती यदि वह लड़की नहीं पहुंचती। लेकिन लड़की सही समय पर पहुंची और वह भी पुलिस लेकर। फिर क्या था दूल्हेराजा को शादी के मंडप से सीधे हवालात की हवा खानी पड़ी।
शादी का प्रलोभन देकर एक किशोरी के साथ ज्यादती के बाद युवक दूसरी जगह शादी कर रहा था। मामले की शिकायत पीडि़ता ने जैतपुर पुलिस के समक्ष दर्ज कराई। जैतपुर पुलिस ने आधी रात घर में दबिश देकर मंडप से ही आरोपी दुल्हा को उठा ले गई। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। प्रभारी संजीव उइके ने बताया कि आरोपी अजय बैगा ने शादी का प्रलोभन देकर एक किशोरी को अलग- अलग जगहों में रखकर ज्यादती की थी। पीडि़ता के कहने पर आरोपी बाद में शादी करने से मुकर गया। आरोपी अजय बैगा सोमवार को दूसरी युवती से शादी कर रहा था और इसकी भनक प्रेमिका को लग गई। प्रेमिका परिजनों को आपबीती बताते हुए कार्रवाई के लिए थाना पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय की सोमवार को शादी हो रही थी तभी आधी रात लगभग एक बजे दबिश दी गई। जहां मंडप से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिश्तेदार के यहां छोड़ आया था आरोपी
पुलिस के अनुसार शादी के चलते आरोपी पीडि़ता को जबरदस्ती बैठाकर अपने रिश्तेदार के घर ले गया था। शादी करने का झांसा देकर ज्यादती की और वहीं छोडकर भाग गया था। पीडिता जैसे तैसे घर पहुंची और घटना की बात परिजनों को बताई। इसके बाद पीडि़ता थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर दूल्हेराजा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में पूछताछ कर रही है। 

Home / Shahdol / दुष्कर्म के आरोपी के होने वाले थे सात फेरे, लेकिन पुलिस लेकर पहुंच गई लड़की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो