scriptभाजपा के कार्यक्रम में बेहोश हुईं शिक्षिकाएं, पूरे कार्यक्रम में रही अव्यवस्था | Uncertainty teachers disorder in the program | Patrika News
शाहडोल

भाजपा के कार्यक्रम में बेहोश हुईं शिक्षिकाएं, पूरे कार्यक्रम में रही अव्यवस्था

मेरे दीनदयाल को जानों प्रतियोगिता में पांच हजार छात्रों ने दी परीक्षा

शाहडोलJan 24, 2018 / 05:43 pm

Murari Soni

Uncertainty teachers disorder in the program
शहडोल. राष्ट्र शुभ ङ्क्षचतक पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ,मेरे दीन दयाल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर संभागीय मुख्यालय के सरस्वती स्कूल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शुरू से ही अव्यवस्था नजर आई जिससे छात्र-एवं छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्रों को सुबह ९ बजे पहुंचने को कहा गया था और प्रतियोगिता दोपहर १२ बजे के बाद शुरू की गई, जिससे छात्र लगभग तीन घंटे अच्छा खासा परेशान हुए। इस दौरान दो शिक्षिकाएं अचानक बेहोस हो गईं जिन्हें आनन फानन कर मैदान से बाहर ले आया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत के लिए छात्रों को खड़ा कराया गया और इस दौरान राक गायन की धुन बजाते ही लोग स्तब्ध रह गए। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को अतिथियों द्वारा जो प्रमाण पत्र वितरित किए गए वह खाली प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिनमें प्रतियोगी छात्रों का नाम तक नहीं लिखा गया था। प्रतियोगिता दीप प्रज्जवलन एवं वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर महापुरूषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गौटिया मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता युवामोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह बघेल और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, जयसिंहनगर विधायक प्रमिला सिंह, नपा अध्यक्ष उर्मिला कटारे, जिला उपाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह व प्रकाश जगवानी मंचासीन रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रभारी सूर्यकांत मिश्रा व आभार प्रर्दशन नगर अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने किया। इस दौरान भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुदीप शुक्ला, नरेन्द्र दुबे, शिव सिंह चंदेल, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गीता सिंह परिहार, मालती सोनी, संतोष मिश्रा, धीरू मिश्रा, सुदीप पाण्डेय, राहुल सिंह, नारेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संतोष रावत, जयवर्धन सिंह, संतोष लोहानी, कृष्णा सराफ, सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Home / Shahdol / भाजपा के कार्यक्रम में बेहोश हुईं शिक्षिकाएं, पूरे कार्यक्रम में रही अव्यवस्था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो