scriptकार्यालयों में काम-काज ठप, अर्धनग्न होकर संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन | Work in offices came to a standstill, United Front protested by being | Patrika News
शाहडोल

कार्यालयों में काम-काज ठप, अर्धनग्न होकर संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन

17 कर्मचारी संगठन 22 जुलाई से कलमबंद हड़ताल पर

शाहडोलJul 30, 2021 / 12:27 pm

Ramashankar mishra

कार्यालयों में काम-काज ठप, अर्धनग्न होकर संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन

कार्यालयों में काम-काज ठप, अर्धनग्न होकर संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन

शहडोल. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 22 जुलाई से 17 कर्मचारी संगठन अपनी मांगो को लेकर कलमबंद हड़ताल पर है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि मांगे अनार्थिक है यदि उनकी मांगों को पूरा किया जाता है तो सरकार पर किसी भी प्रकार का बोझ नहीं पड़ेगा। जब तक उनकी मांगो पर अमल नहीं किया जाता तब तक उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी। हडज़ाल के आठवें दिन कर्मचारी संगठनो ने जनपद स्तर पर अर्धनग्न होकर विरोध दर्ज कराया। मध्य प्रदेश पंचायत विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोहागपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, बुढ़ार, ब्यौहारी मुख्यालयों में कर्मचारी संठनो ने संविदा कर्मियों और रोजगार सहायकों के नियमितीकरण, पंचायत सचिवों की अनुकंपा नियुक्ति सहित अलग-अलग संगठन विरोध कर रहे है। कर्मचारी संगठनों की इस हड़ताल से शासकीय कार्यो पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। एक सप्ताह से ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर विराम लगा हुआ है। सचिव रोजगार सहायक के साथ ही जनपद स्तर के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से जनपद कार्यालयों का काम काज भी पूरी तरह से ठप्प है।

Home / Shahdol / कार्यालयों में काम-काज ठप, अर्धनग्न होकर संयुक्त मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो