script1935 में चम्बल में हवाई जहाज की लैंडिंग और 1960 का देखा दशहरा | World Tourism Day 2016, adventure tourism program cycling, parasailing In Kota Airport | Patrika News
कोटा

1935 में चम्बल में हवाई जहाज की लैंडिंग और 1960 का देखा दशहरा

एयरपोर्ट पर एडवेंचर टूरिज्म में साइकलिंग, पैरासेलिंग का उत्साह तो कलादीर्घा में हाड़ौती के प्रमुख पर्यटक स्थलों के संग्रहित चित्रों की प्रदर्शनी का नजारा देखकर लोग रोमाचिंत हो गए।

कोटाSep 28, 2016 / 10:46 am

shailendra tiwari

एयरपोर्ट पर एडवेंचर टूरिज्म में साइकलिंग, पैरासेलिंग का उत्साह तो कलादीर्घा में हाड़ौती के प्रमुख पर्यटक स्थलों के संग्रहित चित्रों की प्रदर्शनी का नजारा देखकर लोग रोमाचिंत हो गए। 

अवसर था विश्व पर्यटन दिवस का। इस अवसर पर मंगलवार को पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें लोगों की भागीदारी नजर आई। 
साइक्लो ट्रोस्ट ग्रुप की ओर से पर्यटन के प्रति जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल मार्च निकाला। इसे हवाई अड्डे से अतिरिक्त कलक्टर एसडी मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 
दो दर्जन से अधिक साइकिल सवार सेवन वंडर्स, सरोवर टाकीज रोड, तालाब की पाल होते हुए हवाई अड्डा पहुंचे। यहां पैरासेलिंग की गई। लोग पैरासेलिंग करने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। विक्रान्त सागर के नेतृत्व में लोगों ने पैरासैलिंग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो