scriptयुवा ही देश का भविष्य, इनके आत्मनिर्भर होने पर गर्व है | Youth is the future of the country, they are proud of being self-relia | Patrika News
शाहडोल

युवा ही देश का भविष्य, इनके आत्मनिर्भर होने पर गर्व है

राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का समापन

शाहडोलJan 20, 2022 / 02:16 pm

shubham singh

Youth is the future of the country, they are proud of being self-reliant

Youth is the future of the country, they are proud of being self-reliant

डिंडोरी. नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सप्ताह 12 से 19 जनवरी तक आयोजित किया गया। जिले भर में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का समापन कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा, विशेष अतिथि के रुप में पंकज सिंह तेकाम नगर पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी, पंकज पांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला डिंडोरी रहे। कार्यक्रम में प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी रहे। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। आरती सोंधिया जिला कोच खेल विभाग, मनीष गायकवाड पूर्व एनवाईवी, दीपमाला पुलिस विभाग, इमला झारिया पुलिस अधीक्षक, नेहरू युवा केंद्र से हर्षित उपाध्याय, सत्य मानिकपुरी, देवेंद्र वर्मा, आराधना गर्ग, आशुतोष दुबे, रेनू पाठक का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य है हमें युवाओं के आत्मनिर्भर होने पर गर्व है। आज हम ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री के सानिध्य में काम कर रहे हैं जैसे पूर्व में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा एक नई पीढ़ी की शुरुआत की गई थी। हमें स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलने की जरूरत है। पंकज पांडे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद हैं हमें उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। वहीं अवध राज बिलैया महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को आव्हान किया। युवा ही देश का भविष्य जिस की बागडोर आज हमारे प्रधानमंत्री युवाओं के हाथों में दे रहे हैं। हमें विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में पंकज सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि यह देश में युवाओं के बीच में जो काम नेहरू युवा केंद्र कर रहा है वास्तव में जमीनी स्तर पर काम चल रहा है। हमें युवा मंडल महिला मंडल को स्वर्ण बनाने की जरूरत है जिससे हमारे गांव का विकास होगा तभी हमारे जिले का विकास होगा। कार्यक्रम में आरपी कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आराधना गर्ग, कंचना सराठे, धनंजय परमार, कामता प्रसाद, सत्यम मानिकपुरी, नीलम साहू, पर्वत सिंह कुशराम, दीपक साहू, नीरज सिंह, लक्ष्मी चंदेल, कृष्ण कन्हैया, अनिल यादव, रामकुमार मल्हारी, संतोष यादव, सुनीता मरावी, समनापुर रिशब दुबे उपस्तिथ रहे।

Home / Shahdol / युवा ही देश का भविष्य, इनके आत्मनिर्भर होने पर गर्व है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो