scriptमायावती ने जारी की एक और सूची, ब्रज की इस सीट पर प्रत्याशी घोषित | BSP Mayawati Declare Lok sabha chunav 2019 Candidate | Patrika News
शाहजहांपुर

मायावती ने जारी की एक और सूची, ब्रज की इस सीट पर प्रत्याशी घोषित

इस सूची में कुल छह प्रत्य़ाशियों के नाम की घोषणा की गई है। इनमें से एक एक सीट ब्रज की शाहजहांपुर सीट भी है।

शाहजहांपुरApr 01, 2019 / 04:16 pm

अमित शर्मा

शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची कर दी है। इस सूची में कुल छह प्रत्य़ाशियों के नाम की घोषणा की गई है। इनमें से एक एक सीट ब्रज की शाहजहांपुर सीट भी है।
ब्रज की एक सीट पर प्रत्शी तय

बता दें कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन के बाद बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में उत्तर प्रदेश की 38 सीटें आई हैं। इनमें से मायावती अब तक 17 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं। ब्रज की बची हुई एक सीट शाहजहांपुर से भी मायावती ने प्रत्याशी का नाम तय़ कर दिया है।
BSP Candidate list
अमर चंद्र जौहर को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने शाहजहांपुर (सुरक्षित) सीट से अमर चंद्र जौहर का नाम तय किया है। अमर चंद्र जौहर बसपा के काडर वोट बैंक जाटव समाज से ताल्लुक रखते हैं। वह शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं। उनके डिग्री कॉलेज हैं। हालांकि वह इससे पहले वह कोई चुनाव नहीं लड़े हैं।

Home / Shahjahanpur / मायावती ने जारी की एक और सूची, ब्रज की इस सीट पर प्रत्याशी घोषित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो