scriptजब राम भक्ति में डूबे कैबिनेट मंत्री, तालियों से गूंजा उठा पूरा मैदान | cabinet minister suresh khanna speech on lord rama in hindi | Patrika News
शाहजहांपुर

जब राम भक्ति में डूबे कैबिनेट मंत्री, तालियों से गूंजा उठा पूरा मैदान

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने रामलीला के मंच से रामायण के कई प्रसंगों का बखान किया।

शाहजहांपुरOct 01, 2017 / 05:10 pm

मुकेश कुमार

Cabinet Minister Suresh Khanna

Cabinet Minister Suresh Khanna

शाहजहांपुर। यूं तो आपने हमेशा ही राजनेताओं को विजयादशमी पर रामलीला के मंच पर देखा होगा। लेकिन शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने रामलीला मंच से संवाद किया। सुरेश खन्ना ने मंच से रामायण के कई प्रसंगों का बखान किया। जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध को हो गए। पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

कलाकारों को किया सम्मानित
शहर के खिरनीबाग रामलीला मैदान पर रावण वध से ठीक पहले पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने समां बांध दिया। दरअसल रामलीला मंच पर सुरेश खन्ना रामलीला में मंचन करने वाले कलाकारों को जब सम्मानित करने पहुंचे थे। कलाकारों को सम्मानित करने के बाद सुरेश खन्ना ने रामायण के प्रसंग को सुनाया। बता दें कि शनिवार होने की वजह से यहां रात 12 बजे के बाद रावण दहन किया गया था।

चौपाई गाकर सुनाए प्रसंग
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि युद्ध में जब लक्ष्मण मूर्च्छित हो गए थे तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इलाज करने वाले वैध को धर्म का वास्ता देकर इलाज करने से इनकार कर दिया था। इस प्रसंग के दौरान सुरेश खन्ना ने कई चौपाइयों को भी गाया। साथ ही उन्होंने बाली और राम के संवाद को भी सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। सुरेश खन्ना के संवाद को सुनने के लिए डीएम नरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक केबी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

खिरनीबाग रामलीला के संरक्षक
बता दें कि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर शहर की खिरनीबाग रामलीला के संरक्षक हैं। हमेशा विजयादशमी पर रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों को अपने हाथों से सम्मानित करते हैं। जिसमें सभी कलाकार अपने-अपने किरदार के अनुसार एक डायलॉग भी बोलता है।

हनुमान को मानते हैं आराध्य
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना हनुमान को अपना आराध्य मानते हैं। जब सुरेश खन्ना यूपी सरकार में पहली बार मंत्री बने थे तो उन्होंने खन्नौत नदी के बीचोबीच स्थित 104 फुट ऊंची हनुमान की विशालकाय मूर्ति स्थापित करायी। यह पर्यटन स्थल हनुमत धाम के नाम से जाना जाता है।

Home / Shahjahanpur / जब राम भक्ति में डूबे कैबिनेट मंत्री, तालियों से गूंजा उठा पूरा मैदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो