scriptBig News: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता नजरबंद, शाहजहांपुर में धारा 144 लागू, जानिए पूरा मामला! | Ex Union Minister Jitin Prasad house arrest section 144 applied | Patrika News
शाहजहांपुर

Big News: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता नजरबंद, शाहजहांपुर में धारा 144 लागू, जानिए पूरा मामला!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना।

शाहजहांपुरSep 30, 2019 / 11:56 am

suchita mishra

चिन्मयानंद प्रकरण

चिन्मयानंद प्रकरण

शाहजहांपुर। चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस ने 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शाहजहांपुर से लखनऊ तक न्याय पदयात्रा निकालने का फैसला किया है। लेकिन इस न्याय यात्रा को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसे रोकने के लिए शाहजहांपुर में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अजय कुमार लल्लू, धीरज गुर्जर, जैसे तमाम बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया है। बरेली, बदायूं पीलीभीत से इस न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को वहीं रोक दिया गया है। कांग्रेस कार्यालय से टैंट भी उखड़वा दिया गया है।
यह भी पढ़ें

चिन्मयानंद व छात्रा की जमानत को लेकर आज कोर्ट में होगी सुनवाई, छात्रा की मां ने प्रियंका से लगाई न्याय की गुहार



प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं न्याय यात्रा को रोके जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा…’उप्र में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। लेकिन, उप्र भाजपा सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय माँगने की आवाज को दबाना चाहती है। पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। डर किस बात का है?’ वहीं न्याय यात्रा रोके जाने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि यात्रा पर रोक त्योहारों के मद्देनजर लगाई गई है। यात्रा निकाले जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा था।

Home / Shahjahanpur / Big News: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता नजरबंद, शाहजहांपुर में धारा 144 लागू, जानिए पूरा मामला!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो