राजनाथ सिंह की आज यहां होगी सभा, भाजपा ने झोंकी ताकत
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज शाहजहांपुर के श्रीरामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अरुण सागर के समर्थन में करेंगे जनसभा, जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत।
शाहजहांपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार यानी आज शाहजहांपुर में दहाड़ेंगे। वे यहां विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। भाजपाई दो दिन से सभा की तैयारी में लीन हैं। तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभा में भीड़ लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। भीड़ लाकर दिखाना चाहते हैं कि जनसमर्थन उनके साथ है।
हेलीकॉप्टर से आएंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी अरुण सागर के समर्थन में जनसभा करेंगे। राजनाथ सिंह की जनसभा दोपहर दो बजे शुरू होगी। श्रीरामलीला मैदान में आ रहे गृह मंत्री राजनाथ सिंह के जनसभा स्थल पर हेलीपैड बना दिया गया है।
इन्होंने की समीक्षा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर, विधायक वीर विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला भैया, मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, तिलहर से पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत, कटरा कटरा थाना अध्यक्ष विद्युत गोयल आदि ने जनसभा स्थल पर हो रही तैयारियों की समीक्षा की।