scriptअपने ही जाल में फंसे मुनीम व सेल्समैन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल | police arrested salesmen and cashier for loot | Patrika News
शाहजहांपुर

अपने ही जाल में फंसे मुनीम व सेल्समैन, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

वसूली के रुपए हड़पने के लिए दोनों रची थी लूट की साजिश

शाहजहांपुरNov 21, 2017 / 07:53 pm

मुकेश कुमार

loot ka khulasa
शाहजहांपुर। घी, तेल के एक बड़े व्यापारी का मुनीम और सेल्समैन अपने ही जाल में फंस गया। दोनों ने व्यापारी के लाखों रुपए हड़पने के लिए लूट साजिश रची, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए मुनीम और सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
व्यापारी के यहां करते थे काम
शाहजहांपुर में अरुण कुमार गुप्ता वनस्पति घी, तेल तेल के थोक व्यापारी है। उनके माल की सप्लाई शाहजहांपुर जिले के अलावा आसपास के कई जिलों में होती है। लेन देन की वसूली के लिए अरुण गुप्ता ने शाहजहांपुर के ही रहने वाले मुनीम विजय अग्रवाल और सेल्समैन वसीम उर्फ़ लाला को अपने यहां नौकरी पर रखा है। दोनों को निजी खर्चों के लिए रुपयों की जरूरत थी। जिसमें मुनीम विजय अग्रवाल की पत्नी की डिलीवरी होनी थी तो वहीं सेल्समैन वसीम को खुद की शादी के खर्चों के लिए जरूरत थी।
दोनों ने रची लूट का साजिश
बीते 26 सितंबर 2017 को व्यापरी अरुण गुप्ता ने मुनीम विजय अग्रवाल और सेल्समैन वसीम उर्फ़ लाला निगोही कस्बे में छोटे-छोटे व्यापारियों से बकाया वसूली को भेजा। दोनों ने शाम तक 2 लाख 70 हजार की वसूली की। उसके बाद मोटर साइकिल को जंगल में छोड़कर निगोही कस्बे में आकर खुद को लुटे जाने की बात कही। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने मुनीम विजय अग्रवाल और सेल्समैन वसीम उर्फ़ लाला को ही दोषी पाया।
82 हजार रुपए बरामद
एएसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बड़ी रकम देख मुनीम और सेल्समैन की नीयत डोल गई और दोनों लूट की साजिश रच डाली। पुलिस को पहले ही इन दोनों पर शक था। लगभग दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बाइक और 82700 रुपए बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो