scriptशाहजहांपुर में बकरे की कीमत सुन लोगों के उड़ रहे होश | Shahjahanpur Bakrid Peoples senses are flying after hearing goat price | Patrika News
शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में बकरे की कीमत सुन लोगों के उड़ रहे होश

– Eid-ul-Adha: अल्लाह के साथ शरीर पर लिखी हैं कई आयतें

शाहजहांपुरJul 14, 2021 / 09:33 pm

Mahendra Pratap

शाहजहांपुर में बकरे की कीमत सुन लोगों के उड़ रहे होश

शाहजहांपुर में बकरे की कीमत सुन लोगों के उड़ रहे होश

शाहजहांपुर. बकरीद (Bakrid) के सिर्फ कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। शाहजहांपुर में एक ऐसा बकरा है जिसे देखकर रह मुसलमान उसे खरीदने की इच्छा रखता है। पर उस बकरे की कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ा जा रहे हैं। पर इसके बावजूद हर व्यक्ति उसकी मुंहमांगी कीमत देने की होड़ लगी है। पर बकरे के मलिक की जिद है कि वह अगर बकरा बेचेगा तो उसकी कीमत वह 27 लाख रुपए लेगा। आखिर यह बक्रा इतना महंगा क्यों बिक रहा है, इसके पीछे क्या कारण हैं इसे जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
ऑनलाइन गेम से बच्चों ने खरीदे 11 लाख रुपए के वर्चुअल हथियार, मां-बाप हैरान

शाहजहांपुर का बकरा मंडी चर्चाओं में :- शाहजहांपुर (Shahjahanpur) की बकरा मंडी चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। वजह है एक बकरा। इस बकरे के मालिक का दावा है कि बकरे के शरीर पर न केवल अल्लाह लिखा हुआ है बल्कि कुरान की कई आयतें भी कुदरती तौर पर लिखी हुई हैं। लिहाजा हर मुसलमान उस बकरे को खरीद कर शबाब कमाना चाहता है। इसलिए बकरे का मालिक इस बकरे की कीमत 27 लाख रुपए मांग रहा है।
कीमत चाहिए 27 लाख :- बकरे के मालिक सियाराम का दावा है कि, बकरे के शरीर पर अल्लाह, मोहम्मद समेत 15 आयतें लिखी हैं। इसकी कीमत 27 लाख है। अभी तक 20 लाख तक की बोली लग चुकी है।पर वह इसे 27 लाख से कम में नहीं बेचेंगे।
स्पेशल किस्म के बकरे :- शाहजहांपुर के बकरा व्यापारी का कहना है कि, वैसे तो बकरे 5000 से 10000 के बीच मिल जाते हैं। पर कुछ स्पेशल किस्म के बकरे होते है, जिनकी कीमत बहुत होती है। जैसे मान लीजिए उस बकरे के शरीर पर अल्लाह, कुरान की आयतें लिखी हों। अल्लाह लिखा हुआ बकरा कुर्बानी के लिए बेहद बढ़िया माना जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो