scriptलोकसभा चुनाव से पूर्व ठेके पर हथियार बनाने का कारखाना पकड़ा | UP Police recovered illegal arms factory before lok sabha election | Patrika News
शाहजहांपुर

लोकसभा चुनाव से पूर्व ठेके पर हथियार बनाने का कारखाना पकड़ा

पुलिस ने अवैध असलह बनाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ किया है।

शाहजहांपुरMar 31, 2019 / 07:25 pm

Bhanu Pratap

hathiyar

hathiyar

शाहजहांपुर। पुलिस ने अवैध असलह बनाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफतार किया है। इनके पास से कई बने और कई अधबने तमन्चों सहित तमन्चे बनाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। पकड़े गये बदमाश ठेके पर तमन्चे बनवाने का काम करते थे।
पेट्रोमैक्स की रोशनी में अवैध शस्त्र बना रहे
थाना काँट पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग पेट्रोमैक्स की रोशनी में अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां पूरी फैक्ट्री ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने मौके से कई बने हुए तमन्चे और कई अध बने तमन्चे बरामद किये हैं। इसके अलावा तमन्चा तैयार करने वाले उपकरण भी बरामद किये गये हैं। बताया जा रहा है पकड़े गये चारों लोग ठेके पर तमन्चे बनाने का काम करते थे और इलाके के ही एक बदमाश के इशारे पर तमन्चे बना रहे थे। पकड़े गये लोगों के नाम सुनील, राम किशोर और जागन है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि यह बड़ी सफलता मान रही है। सभी पकड़े गये तमन्चा बनाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

Home / Shahjahanpur / लोकसभा चुनाव से पूर्व ठेके पर हथियार बनाने का कारखाना पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो