scriptराज्य स्तर पर शाजापुर के होनहारों ने दिखाया दम | At the state level of shajapur promising showed power | Patrika News
शाजापुर

राज्य स्तर पर शाजापुर के होनहारों ने दिखाया दम

सागर में आयोजित प्रतियोगिता में 24 में से 20 बच्चों ने जीते मैडल

शाजापुरJan 15, 2019 / 10:03 pm

Gopal Bajpai

patrika

राज्य स्तर पर शाजापुर के होनहारों ने दिखाया दम

शाजापुर.

शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी शहर के बच्चे भाग लेकर अपने जिले, विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। गत दिनों सागर में आयोजित चौथी राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में शहर के 24 में से 20 बच्चों ने मैडल जीते। इनमें 8 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्राउन मैडल शामिल हैं। प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा से सफलता हासिल करने वाले इन बच्चों का मंगलवार को शहर लौटने पर भी भव्य स्वागत किया गया।

टीम के साथ लौटकर आए इन खिलाडिय़ों के कोच राजीवलोचन शर्मा ने बताया कि चौथी राज्य स्तरीय कूडो की प्रतियोगिता सागर में 13 से 15 जनवरी तक आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में शहर से भी 24 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें से 20 खिलाडिय़ों ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी देकर मैडल पर कब्जा जमाया। सागर से शाजापुर लौटकर आए इन खिलाडिय़ों का शहरवासियों ने भी बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया और मुंह मीठा कर जीत के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों की इस उपलब्धी पर कौटिल्य एज्यूकेशन के संचालक ब्रजेश यादव, संचालिका शशि यादव, प्रशासनिक समिति अधिकारी अरविंद यादव, प्राचार्य थॉमस जॉन, उप प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया ने भी विद्यार्थियों को मैडल जीतने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

8 में से 6 पदक स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम
शाजापुर से रवाना हुई टीम में 6 लड़कियां भी शामिल थी और इन सभी लड़कियों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कोच शर्मा ने बताया कि गोल्ड मैडल जीतने वालों में प्रगति पटवा, अनुज्ञा शर्मा, कुमकुम चौहान, कीर्ति परिहार, युक्ता परिहार, रागिनी हाड़ा, छात्र तरुण गेहलोत, चिराग राजावत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शहर के इन खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर खंडाला में आगामी 6 से 11 मई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इनका चयन किया गया है। कोच शर्मा के अनुसार खिलाडिय़ों को ये सफलता उनकी प्रतिदिन की मेहनत के कारण मिली है। शाजापुर पहुंचने पर खिलाडिय़ों का बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले भी दर्जनों खिलाड़ी राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीते है।

Home / Shajapur / राज्य स्तर पर शाजापुर के होनहारों ने दिखाया दम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो