scriptसुगम राह के साथ हरियाली की चादर का मजा भी मिलेगा | Enjoy the greenery sheet along with the smooth path | Patrika News
शाजापुर

सुगम राह के साथ हरियाली की चादर का मजा भी मिलेगा

फोरलेन के निर्माण के दौरान किनारों पर होगा वृहद स्तर पर पौधरोपण, निर्माण कंपनियों ने काटे थे 33 हजार पेड़

शाजापुरJun 15, 2018 / 11:26 am

Lalit Saxena

patrika

highway,Green City,f,plantation,Greenary,

शाजापुर. देवास से शिवपुरी तक के फोरलेन मार्ग का निर्माण तीन अलग-अलग हिस्सों में तीन कंपनियां कर रही हैं। इसमें ब्यावरा से देवास तक के फोरलेन निर्माण में शाजापुर शहर के बायपास का निर्माण कार्य जारी है। एनएचएआई को इस सड़क निर्माण के लिए करीब 33 हजार पेड़ों की कटाई करना पड़ी थी, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद हाइवे के किनारे इससे दो गुना ज्यादा करीब 66 हजार पौधे लगाए जाएंगे। शहर का बहुप्रतिक्षित बायपास का निर्माण भी फोरलेन के साथ ही बनने लगा है। देवास-शिवपुरी फोरलेन में से ब्यावरा से लेकर देवास तक के फोरलेन का निर्माण कार्य ओरिएंटल कंपनी की ओर से किया जा रहा है। 141 किमी के इस मार्ग के निर्माण के लिए दोनों ओर से पेड़ो की कटाई गई थी। ऐसे में नियमानुसार जितने वृक्ष काटे गए उससे दो गुना ज्यादा पौधे लगाए जाना तय किया गया। अब प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हाइवे के दोनों ओर हरियाली के लिए वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। हाइवे के दोनों ओर पौधरोपण होने के बाद आगामी वर्षों में हाइवे के किनारे हरियाली होने से इसकी सुंदरता बढ़ जाएगी। 60 किमी में लगेंगे 25 हजार पौधे देवास से ब्यावरा तक के फोरलेन निर्माण में करीब 33 हजार पेड़ों को काटा गया था। ऐसे में शाजापुर की सीमा मेें से काटे गए करीब 10-12 हजार पेड़ों के बदले यहां पर करीब 20-25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें सारंगपुर के पास से लगी शाजापुर की सीमा से लेकर शहर के पास से निकले 12 किमी के बायपास, मक्सी के पास से निकले बायपास और मक्सी से आगे के शाजापुर जिले की सीमा तक करीब 60 किमी की सड़क का निर्माण हो रहा है। उक्त सड़क के निर्माण के लिए यहां पर करीब 7-8 हजार पेड़ों को काटा गया था। चुनाव के पहले फोरलेन पूरा करने की कवायद वैसे तो फोरलेन निर्माण कंपनी को सड़क मार्ग पूरा करने के लिए वर्ष 2019 तक का समय मिला हुआ है, लेकिन जनप्रतिनिधि उक्त फोरलेन को समय से पहले ही पूरा करवाने की बात कह रहे है। जनप्रतिनिधियों की कोशिश है कि उक्त फोरलेन का निर्माण चुनाव के पहले हो जाए। ताकि इसके निर्माण का लाभ मिल सके। हालांकि कंपनी भी लगातार फोरलेन के निर्माण में लगी हुई है। इससे उम्मीद की जा रही हैकि जल्द ही पूरे फोरेलेन का निर्माण हो जाएगा। &देवास से लेकर शिवपुरी तक के फोरलेन निर्माण के लिए जितने पेड़ों को काटना पड़ा है उससे दो गुना पौधे लगाए जाएंगे। प्रोजेक्ट का काम अभी चल रहा है। काम पूरा होने के बाद पौधरोपण किया जाएगा। रविंद्र गुप्ता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो