scriptMP ELECTION-2018- पार्टी का नेतृत्व कितनी भी कोशिश कर ले, मैं चुनाव लड़ूंगा | I will contest the election, take the leadership of the party | Patrika News
शाजापुर

MP ELECTION-2018- पार्टी का नेतृत्व कितनी भी कोशिश कर ले, मैं चुनाव लड़ूंगा

बागियों ने मचाई दोनों प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेताओं में खलबली

शाजापुरNov 12, 2018 / 12:59 am

Lalit Saxena

PATRIKA

Candidate,Damage Control,mp election,

जेपी मंडलोई : शाजापुर में भाजपा से बागी
सवाल- पार्टी में किसे अपना नेता मानते है।
जवाब – मेरे नेता पंडित दीनदलाय उपाध्याय है, मैं उनके बताए मार्ग पर ही चलता हूं, पार्टी में अब कोई नेता नहीं। मैं मानव सेवा के लिए राजनीति करता हूं।
सवाल- क्या नेता के मनाने पर बैठ जाएंगे या चुनाव लड़ेंगे।
जवाब- भाजपा नेतृत्व कितनी ही कोशिश कर ले, मैं चुनाव में उतर चुका हूं। निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहा हूं और जनसमर्थन मेरे साथ हैं। मेरी जीत सुनिश्चित है।
सवाल- क्या पार्टी पर दबाव बनाने के लिए बागी बने है।
जवाब- पार्टी का मैं कर्मठ सिपाही रहा हू, लेकिन मुझे दरकिनार कर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को टिकट बेचा गया है। मैं सभी निष्ठावान कार्यकर्ता और समर्थकों के कहने पर चुनाव मैदान में लडऩे के लिए उतरा हूं।
सवाल – भरने के बाद पार्टी में किन.किन नेताओं के फोन आए।
जवाब- मुझे पार्टी के अनेक नेताओं के फोन आए, लेकिन पहले इन्होंने मुझे अनदेखा किया है, अब मैं इन्हें अनदेखा कर जनता के साथ हूं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निराश किया है।
सवाल- क्या अधिकृत प्रत्याशी ने कोई संपर्क किया।
जवाब- संपर्क तो किया है, लेकिन अब में जनसंपर्क पर निकल गया हूं। मैं किसी से कोई सौदेबाजी एवं संपर्क करना नहीं चाहता हूं। जनता की आवाज हूं।
सवाल- क्या गणित लेकर मैदान में उतरे हैं, जातिगत आधार है, टिकट के लिए सक्रिय रहे या बड़े नेता का आश्वासन मिला।
जवाब- मुझे सभी समाज का भरपूर समर्थन प्राप्त है। क्षेत्र के विकास के लिए जनता मुझे अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में लाई है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों से जनता तंग आ चुकी है। मेरी लड़ाई कांग्रेस से है। भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त होगी।
राणा विक्रमसिंह : सुसनेर में कांग्रेस के बागी
सवाल- पार्टी में किसे अपना नेता मानते हैं।
उत्तर- पार्टी में अब कोई नेता बचा नहीं है क्योंकि मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अब चुनाव मैदान में हूं।
सवाल- उनके मनाने पर क्या आप बैठ जाएंगे या चुनाव लड़ेंगे।
उत्तर- मैं चुनाव लड़ूंगा। हर कीमत पर लड़ूंगा।
सवाल- पार्टी पर दबाव बनाने के लिए बागी बने हैं।
उत्तर- मैं पार्टी पर दबाव के लिए नही उतरा हूं। कार्यकर्ताओं की भावना थी इसलिए चुनाव में उतरा हूं। दबाव डालने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।
सवाल- फॉर्म भरने के बाद किन-किन नेताओं के फोन आपके पास आए।
उत्तर- मुझसे किसी नेता ने कोई संपर्क नहीं किया।
सवाल- अधिकृत उम्मीदवार ने संपर्क किया।
उत्तर- मुझसे संपर्क नहीं किया है।
सवाल- आप क्या गणित लेकर मैदान में उतरे हैं।
उत्तर- क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव मैदान में हूं। जनता की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से मैं चुनाव मैदान में उतरा हूं।

Home / Shajapur / MP ELECTION-2018- पार्टी का नेतृत्व कितनी भी कोशिश कर ले, मैं चुनाव लड़ूंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो