scriptमौसम ने बदली करवट, तीन दिन बाद हो सकती है बूंदाबांदी | The weather has changed, drizzle may occur after three days | Patrika News
शाजापुर

मौसम ने बदली करवट, तीन दिन बाद हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग का अनुमान 10 से भी नीचे आएगा न्यूनतम तापमान, ३ डिग्री तापमान गिरने से गर्म कपड़ों के सहारे गुजारा दिन

शाजापुरDec 08, 2019 / 08:40 pm

anees khan

The weather has changed, drizzle may occur after three days

मौसम ने बदली करवट, तीन दिन बाद हो सकती है बूंदाबांदी

शाजापुर.
देर से ही सही लेकिन सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। इसका अंदाजा प्रतिदिन कम हो रहे तापमान से लगाया जा सकता है। रविवार को भी शहर का न्यूनतम तापमान शनिवार की अपेक्षा 3 डिग्री कम हो गया। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्रकुमार धनोतिया के मुताबिक आने वाले एक दो दिन में तापमान 10 डिग्री से भी कम होने की संभावना है। वहीं १२-१३ दिसंबर को बूंदाबांदी के भी आसार है।
शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरु होने लगा। शनिवार को भी दिन की शुुरुआत घने कोहरे के साथ हुई थी। इसके बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था। इस दिन शहर का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया था। यही नहीं शाम को भी शहर में घना कोहरा छाने लगा था जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रविवार को भी यही सिलसिला जारी रहा। इस दिन अलसुबह से शहर कोहरे के आगोश में रहा और सूर्य नारायण की मौजूदगी भी लोगों को ठंड से छुटकारा नहीें दिला पा रही थी। इस दिन भी न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो शनिवार की अपेक्षा 3 डिग्री कम रहा। अब यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और आगामी दिनों में सर्दी अपना असर दिखाएगी।

सुबह-सुबह छाने लगा घना कोहरा
सर्दी का मौसम अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सुबह 8 बजे तक भी शहर से गुजरे हाईवे से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेडलाईट जलाकर आवागमन करना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे तक भी शहर में कोहरा देखा जा रहा है। इसी बीच बच्चे भी स्कूल पहुंच रहे हैं।

Home / Shajapur / मौसम ने बदली करवट, तीन दिन बाद हो सकती है बूंदाबांदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो