scriptआज राहुल गांधी इस शहर में इन पद्मश्री के लिए मांगेंगे वोट | Today Rahul Gandhi will demand votes for these Padma Shri in this cit | Patrika News
शाजापुर

आज राहुल गांधी इस शहर में इन पद्मश्री के लिए मांगेंगे वोट

कांग्रेस के राष्टï्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आमसभा को संबोधित करने आएंगे। आमसभा के स्थल को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकरियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।

शाजापुरMay 11, 2019 / 12:22 am

Ashish Sikarwar

patrika

कांग्रेस के राष्टï्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आमसभा को संबोधित करने आएंगे। आमसभा के स्थल को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकरियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।

शुजालपुर. कांग्रेस के राष्टï्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आमसभा को संबोधित करने आएंगे। आमसभा के स्थल को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकरियों ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया एवं शुक्रवार को रिहर्सल भी हुई। अभा कांग्रेस कमेटी सचिव महेंद्र जोशी ने बताया 11 मई सुबह विशेष विमान से गांधी इंदौर आएंगे। वहां से शुजालपुर लगभग 11 बजे पहुंचेंगे। वे पचोर रोड स्थित गोकुल धाम कॉलोनी में आमसभा करेंगे।
निर्वाचन विभाग को हुई शिकायत
राहुल गांधी के चुनावी कार्यक्रम में मप्र शासन के दबाव में शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। इस आशय की शिकायत भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के नामित राजेश सक्सेना ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन आयोग को शुक्रवार को की। शिकायत मे कहा कि 11 मई को राहुल गांधी का चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित है और गांधी कांग्रेस के राष्टï्रीय अध्यक्ष होकर निर्वाचन मे प्रत्याशी हैं। उनके कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों द्वारा मप्र सरकार के दबाव में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग किया जा रहा है। इससे आचार संहिता का उल्लघंन हो रहा है। शिकायत में कुछ अधिकारियों के फोटो कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रस्तावित सभा स्थल के भेजे गए हैं।
हमारे जीवन में तीन माताओं का महत्व है: बिसेन
सुसनेर. भाजपा महिला मोर्चा ने एक मैरिज गार्डन में महिला सम्मेलन किया गया। अतिथि बालाघाट के भाजपा विधायक गौरीशंकर बिसेन थे। उन्होंने महिलाओं से कहा देश की प्रगति के लिए मोदी को जिताना जरूरी है। बिसेन ने तीन माता, जन्म देने वाली मां, गोमाता व भारतमाता का महत्व उपस्थितों को बताया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा गर्ग, रजनी नागर तथा मीसाबंदी गोर्वधन शुक्ला ने संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अर्चना जोशी ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा, पूर्व विधायक फूलचंद वेदिय, ज्ञानसिंह गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष जयकुंवर चंद्रावत, डॉ. गजेंद्र चंद्रावत, कमल गर्ग, मुकेश हरदेनिया, महेश शर्मा, मांगीलाल सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष लखन सेन, सौरभ जैन, पवन शर्मा, विनय शर्मा, जगदीश व्यास, राधेश्याम सूर्यवंशी, मेहरबानसिंह सिसौदिया आदि मौजूद थे।

Home / Shajapur / आज राहुल गांधी इस शहर में इन पद्मश्री के लिए मांगेंगे वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो