scriptगर्मी दिखा रही प्रचंड रूप, लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार | Warmly showing heat, people eagerly wait for it | Patrika News
शाजापुर

गर्मी दिखा रही प्रचंड रूप, लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार

लगातार १२ दिन से पारा ४४ डिग्री सेल्सियस के ऊपर, ७ दिन ४५ डिग्री से बाहर पहुंचा, इस बार मानसून भी 8 दिन की देरी से आएगा

शाजापुरJun 07, 2019 / 12:17 am

rishi jaiswal

patrika

rain,temperature,Pre monsoon,heat,Heat Stroke,

शाजापुर. गांव की गलियां हो या शहर की सड़के, हर तरफ सिर्फ लू के लपटे ही चल रही हैं। जिलेभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से निजात मिलने के कोईआसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार प्री-मानसून की बारिश नहीं होने से शहरवासियों को प्रचंड गर्मी झेलना पड़ रही है। स्थिति यह है कि लगातार बीते १२ दिनों में एक बार भी अधिकतम तापमान ४४ डिग्री से नीचे नहीं आया है, जबकि ७ बार तापमान ४५ डिग्री से अधिक पहुंच गया है। लगातार पड़ रही इस गर्मी से आमजन हलाकान है तो गर्मी से राहत देने वाले संसाधन भी काम नहीं कर रहे हैं। यहां तक की एसी भी राहत देने का काम नहीं कर पा रही है।
बीते एक पखवाड़े से दिन की शुरुआत ४० डिग्री तापमान से हो रही है। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे तापमान में इजाफा हा रहा। दोपहर तक तापमान ४५ डिग्री तक पहुंच जाता है। गर्मी के चलते लोग अपने दिनचर्चा के काम सुबह-सुबह निबटा रहे हैं। गर्मी का आलम ये है कि रात में ३० डिग्री तापमान होने से लोगों को सुकून नहीं मिल रहा है। गुरुवार को रात तापमान ३०.६ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन का तापमान ४५.१ डिग्री दर्ज किया गया। खास बात यह है कि इस बार नौतपा खत्म होने के बाद भी सूरज के तल्ख तेवर कम नहीं हुए। जानकारों के मुताबिक इस बार प्री-मानसून की बारिश नहीं होने से इस भीषण गर्मी का सामना आमजन को करना पड़ रहा है।
२२ को मानसून आने की संभावना
मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्रकुमार धनोतिया ने बताया कि इस बार मानसून ८ दिन देरी से है। ८ जून को मानसून केरल में आ जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में मानसून की आमद २२ जून को हो सकती है। उन्होंने संभावना जताई कि १५ जून से प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है तो गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है। धनोतिया बताया कि दो चार दिन ओर इसी तरह तापमान बना रहेगा। अभी तापमान कम होने के कोई आसार नहीं है।
दोपहर में हुई बूंदाबांदी
गुरुवार को भी हर दिन की तरह सुबह से लेकर दोपहर तक प्रचंड गर्मी जारी रहे। दोपहर ३ बजे के बाद आसमान पर हल्के बादल छाए। इसके बाद बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद शाम ६ बजे के लगभग भी इसी तरह बूंदाबांदी हुई। हालांकि इस बूंदाबांदी से गर्मी में कोईराहत नहीं मिली। इधर जिले में अन्य क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई।
12 दिन ऐसा रहा शहर का तापमान
दिनांक अधि. न्यून.
०६ जून ४५.१ ३०.६
०५ जून ४५.५ ३०.५
०४ जून ४४.८ ३०.१
०३ जून ४५.४ ३०.१
०२ जून ४५.२ ३०.४
०१ जून ४४.७ २०.२
३१ मई ४४.० २९.५
३० मई ४५.० ३०.२
२९ मई ४५.५ २८.१
२८ मई ४५.५ २९.६
२७ मई ४४.० २९.३
२६ मई ४४.० २८.६

Home / Shajapur / गर्मी दिखा रही प्रचंड रूप, लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो