scriptशामली पहुंचे सीएम योगी बोले- भैया आपने जलाया है तो उसकी भरपाई भी करो | cm yogi visit shamli and inaugurated projects of 270 crore | Patrika News
शामली

शामली पहुंचे सीएम योगी बोले- भैया आपने जलाया है तो उसकी भरपाई भी करो

Highlights:
-सीएम की जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे
-मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पांच कंपनी पीएसी, 3 एसपी, 11 सीओ और 1400 पुलिकर्मी लगाए गए
-इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार के कार्यों का बखान किया

शामलीMar 01, 2020 / 04:39 pm

Rahul Chauhan

cm_1.jpg
शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर करीब चार बजे शामली पहुंचे। जहां जनसभा को संबोधित करने के लिए वह मंच पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मंत्री मोहित बेनीवाल, भाजपा नेत्री मृगका सिंह सहित स्थानीय भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे। सीएम की जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पांच कंपनी पीएसी, 3 एसपी, 11 सीओ और 1400 पुलिकर्मी लगाए गए।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी के पहुंचने से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री योगी ने 270 करोड़ की लागत से निर्मित पुलिस लाइन समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके साथ ही उनके द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपें गए। इसके बाद सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमित कुमार और प्रदीप कुमार इसी जनपद से थे, जो शहीद हुए थे। अनंतनाग में भी सतेंद्र कुमार ने देश की सुरक्षा करते हुए बलिदान दिया था।
दिल्‍ली में आईबी के अंकित शर्मा भी इसी जनपद के थे। भारत माता के सपूतों की शहदात को कोटी-कोटी नमकर करता हूं। 290 करोड़ के परियोजना उपलब्‍ध हो रही हैं। शामली को बने हुए कई साल हो गए हैं। सुरक्षा की दुष्टि से जो पुलिस लाइन होनी थी वह आज तक नहीं हो पाई। आज विशेष रूप से आया हूं। पुलिस लाइन नहीं होने के कारण जनपद के आवश्‍यक कार्य में अवरोध आ रहा था। 232 करोड़ की लागत से शामली की पुलिस लाइन और आवासीय भवनों का निर्माण करने के लिए आया हूं। पिछले तीन साल के दौरान उत्‍तर प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास पहुंच सके। किसी में भी असुरखा का भाव पैदा न हो सके। जब भी लखनऊ में छुट्टी मिलती है तो जनपदों के दौरा पर निकल जाता हूं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात जनपद कई साल पहले बन गए थे। लेकिन वहां कोई सुविधा नहीं थी। न पुलिस लाइन थी और न ही डीएम के पास अपना मुख्‍यालय था। जवानों के लिए बैरक नहीं थे। वहां कार्य आगे बढाते हुए इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है। सभी जनपदों में जहां मुख्‍यालय नहीं, पुलिस लाइन नहीं, जवानों के लिए भवन नहीं, उनके लिए पूरा पैसा उपलब्‍ध कराया गया। जवानों को अत्‍याधुनिक हथियार के लिए पैसा दिया गया। जिससे अपराधी बच न सके।
वहीं कैराना पलायन पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि पहले व्‍यापारी पलायन करते थे। अब अपराधी पलायन कर रहे हैं। व्‍यापारी वापस आ चुके हैं। पुलिस में भर्ती का काम परदर्शी से किया है। 1 लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती की प्रक्रिया को पार्दर्शी किया है। 20 फीसदी जगह बालिकाओं को भर्ती के लिए दी गई है। जब ये बालियकाएं थाने में या चौकी में उतरेंगी तो जो मनचले उन्‍हें परेशान करते थे, वे उनको चौराहे पर दौड़ा दौड़ाकर सबक सिखांएगी।प्रदेश में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। जवानों की ऊर्जा का प्रयोग करके उनको नौकरी देंगे।
आज प्रदेश में दखने को मिल रहा है बहुत कार्य यहां भी हुआ है। पदाधिकारी सभी मिलकर सहभागी बनते हैं, तब योजनाएं आ पाती हैं। तीन साल पहले बिजली नहीं मिलती थी। अब बिजली मिल रही है। स्‍वास्‍थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा कार्य किया है। 69 साल में प्रदेश में केवल 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज खुले थे। पिछले 3 साल में सरकार 29 मेडिकल कॉलेज बना रही है। 16 जनपद ऐसे हैं, जहां कोई मेडिकल कडलेज नहीं है। आने वाले एक साल में एक-एक नया मेडिकल कॉलेज यहां खोला जाएगा। यही काम सहारनपुर में भी किया है। शांकुभरी देवी के आसापस के क्षेत्रों का विकास होना चाहिए। जनपद में एक विश्‍वद्यालय दे दिया है। जमीन‍ मलते ही विवि का निर्माण काम शुरू हो जाएगा। जो पैसा पहले भ्रष्‍ट नेता, अधिकारी खा जाते थे, वही पैसा आज विकास में लग रहा है। पैसे की कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक व महाराष्‍ट्र में आधी चीनी मिलें बंद हो गईं। चीनी मिल बंद मत होने देना। गन्‍ना मंत्री सुरेश राणा से कहें कि इससे किसानों पर बुरा असर पडेगा। आज प्रदेश में 121 चीनी मिलें चलाने का काम कर रहे हैं। जब अंतराष्‍ट्रीय बाजार में चीनी का दाम बढ़ेगा तो हम हर वर्ष समय से भगुतान देने में समर्थ होंगे। पहले त्‍यौहार नहीं मना पाते थे। 2014 और 2017 में वही शिकयत थी। हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आज कोई कह नहीं सकता। सुरक्षा का बेहतर वातावरण देने का काम किया है। पर्व और त्‍यौहार आप मनाइए। किसी को ईद मनानी होगी या जन्‍माष्‍टमी मनानी होगी। कानून के दायरे में रखकर अगर आयोजन किया जाए तो तो सरकार सहयोग करेगी। अगर कानून को बंधक बनाकर कोई काम करेगा तो सरकार बर्दाश्‍त नहीं करेगी। जिन्‍होंने आगजनी की थी, उनसे भरपाई भी कराने जा रहे हैं। ये सार्वजनिक संपत्ति है। प्रदेश के करोड़ों लोगों के टैक्‍स को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। भईया आपने जलाया है तो भरपाई भी आप ही करो। कैराना के पास पीएसी के लिए जल्‍दी अधिग्रहण करने की काम किया जाए। जिससे सुरक्षा का एक नया वचन दे सकें।
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सीएम योगी के शामली पहुंचने से पहले सपा कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर पहुंचे और सभा स्थल के पास जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और किसानों की समस्या समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करता देख पुलिकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Home / Shamli / शामली पहुंचे सीएम योगी बोले- भैया आपने जलाया है तो उसकी भरपाई भी करो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो