scriptUP की महिला DSP फर्जीवाड़े की हुई शिकार, फर्जी IRS अधिकारी बन जालसाज ने शादी कर ऐंठे लाखो रुपए | ladies DSP haunted by fraud man | Patrika News
शामली

UP की महिला DSP फर्जीवाड़े की हुई शिकार, फर्जी IRS अधिकारी बन जालसाज ने शादी कर ऐंठे लाखो रुपए

शादी के बाद महिला पुलिस अधिकारी को अपने साथ हुए इस बड़े धोखे की जानकारी हुई तो वह सकते में आ गईं। उन्होंने धोखेबाज से तलाक ले लिया लेकिन वो अपनी पत्नी के नाम पर लोगों से ठगी करता रहा। इससे तंग आकर डिप्टी एसपी ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने में पूर्व पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

शामलीFeb 11, 2024 / 10:18 pm

anoop shukla

UP की महिला DSP फर्जीवाड़े की हुई शिकार, फर्जी IRS अधिकारी बन जालसाज ने शादी कर ऐंठे लाखो रुपए

UP की महिला DSP फर्जीवाड़े की हुई शिकार, फर्जी IRS अधिकारी बन जालसाज ने शादी कर ऐंठे लाखो रुपए

वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए अक्सर जालसाज दूल्हे, दुल्हन की पोल खुलती रहती है, लेकिन इस बार UP की एक दबंग महिला पुलिस अधिकारी ही जालसाज का शिकार हो गई। उनके साथ फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर शादी करने और लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
शादी के बाद महिला पुलिस अधिकारी को अपने साथ हुए इस बड़े धोखे की जानकारी हुई तो वह सकते में आ गईं। उन्होंने धोखेबाज से तलाक ले लिया लेकिन वो अपनी पत्नी के नाम पर लोगों से ठगी करता रहा। इससे तंग आकर डिप्टी एसपी ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने में पूर्व पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जानिए कौन है पीड़ित महिला DSP

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला पुलिस अधिकारी का नाम श्रेष्ठा ठाकुर है, जो कि साल 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। इस वक्त यूपी के शामली में तैनात हैं।
श्रेष्ठा ठाकुर काफी तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचानी जाती हैं। गाजियाबाद के कौशांबी थाने में उनके द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार साल 2018 में उनकी शादी रोहित राज नामक शख्स के साथ हुई थी।
रोहित से उनकी मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। उसने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी बताया था और रांची में डिप्टी कमिश्नर पद पर अपनी तैनाती बताई थी। महिला पुलिस अधिकारी के परिजनों ने आरोपी ठग के बारे में जांच पड़ताल भी की थी।
जानिए कौन है राहुल राज, कैसे किया जालसाजी

बताया जा रहा है कि साल 2008 में रोहित राज नामक एक शख्स सच में आईआरएस के लिए सिलेक्ट हुआ था। उसकी तैनाती रांची में बतौर डिप्टी कमिश्नर सही पाई गई थी।दरअसल ये सबकुछ मिलते-जुलते नाम की वजह से हुआ था, जिसके जरिए आरोपी ने श्रेष्ठा ठाकुर के साथ धोखाधड़ी की थी। जानकारी सही मिलने पर रोहित और श्रेष्ठा की शादी हो गई थी।
लेकिन शादी के बाद जब सच सामने आया तो महिला पुलिस अधिकारी सन्न रह गई। उन्हें पता चल गया कि उनका पति कोई आईआरएस अधिकारी नहीं है, लेकिन शादी को बचाए रखने के लिए उन्होंने इस कड़वे घूंट को पीने का प्रयास किया था।लेकिन उनके पति की धोखाधड़ी की आदत बढ़ती गई. वो उनके नाम पर दूसरे लोगों से भी ठगी करने लगा।
शादी के दो साल बाद तलाक, लेकिन हरकतों से बाज नहीं आया पति

इससे तंग आकर डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर ने शादी के दो साल बाद अपने पति रोहित राज से तलाक ले लिया लेकिन इसके बावजूद उस धोखेबाज ने अपनी करतूत नहीं छोड़ी। वो महिला पुलिस अधिकारी के तैनाती वाले जिलों में जाकर उनके नाम पर ठगी करने लगा।
फिलहाल वो गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में आकर रह रहा है, उसके द्वारा लोगों से ठगी करने की शिकायत लगातार मिलने लगी, तो परेशान होकर श्रेष्ठा ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले की जांच की जा रही है।इसमें पैसों के धोखाधड़ी की बात भी सामने आई है। आरोपी ने महिला पुलिस अधिकारी से लाखों रुपए ठगे हैं।

Home / Shamli / UP की महिला DSP फर्जीवाड़े की हुई शिकार, फर्जी IRS अधिकारी बन जालसाज ने शादी कर ऐंठे लाखो रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो