वहीं पर खेत में घात लगाए बैठे दो अन्य लोगों ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर आतंकित करके उसके पास से एक लाख रुपये, बाईक, टैबलेट, मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। घटना का सम्बन्ध दो थाना क्षेत्रो से होने के चलते थानाभवन थाना प्रभारी और गढ़ी अब्दुल्ला चौकी टीम ने संयुक्त रूप से पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए दो बदमाश साजिद उर्फ बेदू निवासी बुंटा, टोनी उर्फ विपिन निवासी खेड़ा गदाई को खेड़ा गदाई नहर के पुल से लूट में शामिल बाईक, दो तमंचे व 59 हजार पचास रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया।