scriptहाथरस में लाठीचार्च के विराेध में सड़कों पर उतरे सपाईयों ने कहा याेगी सरकार काे बर्खास्त करो | Protest against Hathras case in shamli bt sp leader | Patrika News
शामली

हाथरस में लाठीचार्च के विराेध में सड़कों पर उतरे सपाईयों ने कहा याेगी सरकार काे बर्खास्त करो

हाथ में बैनर और तख्ती लेकर कलक्ट्रेट में पहुंचे प्रदर्शनकारी
योगी सरकार के विराेध में किया जमकर प्रदर्शन लगाए नारे

शामलीOct 06, 2020 / 06:16 pm

shivmani tyagi

shamli.jpg

shamli

शामली ( Shamli) हाथरस में आरएलडी नेता जयंत चौधरी और सपाईयों ( SP Leader ) पर हुई बर्बरता पर मंगलवार काे एक बार फिर सपाईयों का गुस्सा फूट पड़ा। शामली में बड़ी संख्या में सपाई जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विराेध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्ती और बैनर थे जिनपर लिखा था लेकर योगी सरकार को बर्खास्त करे।
यह भी पढ़ें

वायु सेना दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल, पहली बार भारत के आसमान में उड़ान भरेगा राफेल

प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और हाथरस की घटना के बाद लाेगाें पर लाठीचार्ज काे भाजपा की तानाशाही बताया। इसके बाद इन्हाेंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन शामली एसडीएम काे दिया। सपा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में मुलायम जिंदाबाद और चौधरी चरण सिंह अमर रहें के भी नारे भी लगाए।
यह भी पढ़ें

सहारनपुर में साइकिल सवार की बेरहमी से हत्या के बाद ईख के खेत शव जलाने की काेशिश

दाेपहर करीब 12 बजे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथरस में सपाईयों ओर किसानों के नेता जयंत चौधरी पर हुई बर्बरता का विरोध किया। इन्हाेंने विराेध करते हुए योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जयंत चौधरी पर जिस तरह से लाठीचार्ज हुआ है वह अन्याय है। प्रदर्शनकारियाें ने चेतावनी दी कि जल्द वृह्द स्तर पर आंदाेलन किया जाएगा।

Home / Shamli / हाथरस में लाठीचार्च के विराेध में सड़कों पर उतरे सपाईयों ने कहा याेगी सरकार काे बर्खास्त करो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो