scriptमहिला से हुआ विवाद तो भाईयों ने ही दे दी जान से मारने की धमकी- देखें वीडियो | sister blamed his brothers to give her death threat in shamli | Patrika News
शामली

महिला से हुआ विवाद तो भाईयों ने ही दे दी जान से मारने की धमकी- देखें वीडियो

भाईयों पर लगाया मकान कब्जा करने के प्रयास का आराेप

शामलीMay 09, 2019 / 06:02 pm

Nitin Sharma

news

महिला से हुआ विवाद तो भाईयों ने ही दे दी जान से मारने की धमकी- देखें वीडियो

शामली।शहर के मोहल्ला तैमूरशाह निवासी एक विधवा महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए अपने भाइयों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई ने मकान खाली ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस कार्रवाई की गुहार लगाई।

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तैमूरशाह निवासी विधवा महिला नजमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई आरिफ और इंतजार उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता का आरोप है कि उसके भाई उस पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं और मकान खाली ना करने पर घर पर आकर गाली-गलौज मारपीट करते हैं। बुधवार शाम के समय उसके भाई घर पर आए और गालियां दी। जब पीडि़ता ने विरोध किया, तो आरोपी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शामली कोतवाली पुलिस पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो