31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले को मिला 738 करोड़ रुपये का बिजलीघर

कैराना पहुंचे सुरेश राणा ने दी जानकारी कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार आए कैराना कहा- अब अपराधियों का पलायन हो रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 29 Aug 2019, 4:26 PM IST

suresh_rana1.jpg

शामली। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद बुधवार को सुरेश राणा कैराना पहुंचे। वहां उनका जोरदार स्‍वागत किया गया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शामली का काफी विकास किया है। शामली में 738 करोड़ रुपये का बिजलीघर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:सुरेश राणा को इन दो जिलों को बनाया गया प्रभारी मंत्री, ब्रजेश पाठक संभालेंगे रामपुर

2022 तक दोगुनी होगी किसानों की आय

बुधवार को कैराना पहुंचे सुरेश राणा ने कहा कि यहां रोडवेज बस स्टैंड खुलने वाला है। इसके साथ ही पानीपत-खटीमा मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। सरकार ने जिले में स्पो‌र्ट्स स्टेडियम दिया है। उन्होंने दावा किया कि आजादी के बाद भाजपा ने सबसे ज्‍यादा 72 हजार करोड़ रुपये का गन्‍ना भुगतान किया। भाजपा किसानों की हितैषी है। चार महीने के रुके हुए भुगतान को भी जल्‍द दे दिया जाएगा। 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा भी पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कैराना पलायन मामले में कहा कि कैराना से अब अपराधियों का पलायन हो रहा है। लोगों में सुरक्षा की भावना जगी है। अब यहां से पलायन कर चुके लोग वापस शहर में आ गए हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश