script35 हजार महिलाओं को जारी किए 10 करोड़ रुपए, घर जाकर देंगे बैंक प्रतिनिधि | 10 crore rupees issued to 35 thousand women | Patrika News

35 हजार महिलाओं को जारी किए 10 करोड़ रुपए, घर जाकर देंगे बैंक प्रतिनिधि

locationश्योपुरPublished: Apr 03, 2020 08:01:45 pm

Submitted by:

jay singh gurjar

सहरिया मुखिया महिला के खाते में प्रशासन ने जारी की तीन माह की पोषण आहार राशि, लॉकडाउन के चलते बैंक प्रतिनिधि घर जाकर देंगे राशि

35 हजार महिलाओं को जारी किए 10 करोड़ रुपए, घर जाकर देंगे बैंक प्रतिनिधि

35 हजार महिलाओं को जारी किए 10 करोड़ रुपए, घर जाकर देंगे बैंक प्रतिनिधि

श्योपुर,
सहरिया महिलाओं को दी जाने वाली एक-एक हजार रुपए की पोषण राशि इस बार बैंक प्रतिनिधि हितग्राहियों के घर पर जाकर प्रदान करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने न केवल आदेश जारी किए हैं बल्कि जिले में 35 हजार से अधिक सहरिया महिला मुखिया के खातों में 10 करोड़ रुपए सेे अधिक की राशि जारी कर दी है। तीन माह की ये एकमुश्त राशि सहरिया परिवारों के लिए लॉकडाउन में काफी लाभदायक होगी।

दिसंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने सहरिया महिलाओं के लिए पोषण आहार अनुदान राशि योजना शुरू की थी। इसमें सहरिया परिवार की महिला मुखिया के खाते में प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए देने की योजना है। इसी के तहत दिसंबर तक की राशि पूर्व में जारी हो चुकी है। लेकिन अब शासन ने राशि आवंटन होने के बाद जिला प्रशासन ने जनवरी, फरवरी और मार्च 2020 के तीन माह के 3-3 हजा रुपए की राशि जारी एकमुश्त जारी है। जिसमें जिले भर में पंजीकृत 35 हजार 149 महिलाओं के बैंक खातों में 10 करोड़ 54 लाख 47 हजार रुपए की राशि जारी हुई है।

बैंक प्रतिनिधि जाकर देंगे राशि
सहरिया महिलाओं को जारी की गई ये राशि बैंक शाखाओं से नहीं मिलेगी, बल्कि लॉकडाउन के चलते बैंक प्रतिनिधियों को महिलाओं को उनके घर पर ही जाकर देने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत बैंक प्रतिनिधि आगामी 15 दिवस की अवधि के भीतर बैंक के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर सहरिया महिला मुखिया के खाते की राशि मशीन के माध्यम से निकालकर उन्हें प्रदान करेंगे। राशि वितरण के दौरान बैंकर्स को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो