scriptलॉकडाउन में 219 व्हाट्सअप ग्रुप से होगी बच्चों की पढ़ाई | 219 WhatsApp group will have children studying in lockdown | Patrika News
श्योपुर

लॉकडाउन में 219 व्हाट्सअप ग्रुप से होगी बच्चों की पढ़ाई

कक्षा एक से 8 वीं तक के बच्चों अब होगी डिजिटल स्टडी जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी,स्कूल प्रभारी और शिक्षको को ग्रुप में किया गया हैशामिल

श्योपुरApr 09, 2020 / 07:35 pm

Laxmi Narayan

लॉकडाउन में 219 व्हाट्सअप ग्रुप से होगी बच्चों की पढ़ाई

लॉकडाउन में 219 व्हाट्सअप ग्रुप से होगी बच्चों की पढ़ाई

श्योपुर,
लॉकडाउन के कारण जिले के स्कूल नहीं खुल पा रहे है। ऐसे में जिले के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की पढ़ाईव्हाट्सअप ग्रुप के जरिए होगी। इसके लिए जिले में 219 व्हाट्सअप ग्रुप भी बन गए है। जन शिक्षा केन्द्रवार बने व्हाट्सअप ग्रुप में जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी, स्कूल प्रभारी और शिक्षकों को शामिल किया गया है। इन व्हाट्सअपगु्रप के जरिए बच्चों की डिजिटल स्टडी की शुरुआत हो गईहै।
उल्लेखनीय है कि हर साल एक अप्रेल से स्कूल खुलते है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्कूल नहीं खुल पा रहे है।जिससे बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच पा रहे है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने ई लर्निंग के माध्यम से नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत कर दी है। इसके लिए व्हाट्सअपग्रुप बना दिए गए है। बताया गया है कि अभी तक जन शिक्षा केन्द्र बार जिले में 219 व्हाट्सग्रुप बनाए गए है। इन ग्रुपों में शिक्षकों के साथ बच्चों के अभिभावको को भी जोड़ा गया है। ताकि ग्रुप पर डाली जानी वाली शिक्षण सामग्री स्कूली बच्चों तक पहुंच सके और बच्चे घर पर ही पढ़ाई कर सके।
श्योपुर में 81 और कराहल में 57 ग्रुप बनाए
व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए बच्चों की पढ़ाई कराने के लिए श्योपुर विकासखंड में 81 ग्रुप में बनाए गए है। वहीं विजयपुर विकासखंड क्षेत्र में भी 81 ग्रुप बनाए गए है। जबकि कराहल विकासखंड क्षेत्रमें 57 ग्रुप बनाए गए है। जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर बने यह ग्रुप 8-8 स्कूलों के बनाए गए है।
मोबाइल की जगह रेडियों से करे पढ़ाई
जिला शिक्षा केन्द्र के सूत्रो के मुताबिक रेडियों के जरिए भी बच्चों की पढ़ाई शुरु करवाई गईहै। ताकि जिन अभिभावकों के पास मोबाइल नहीं है,उन अभिभावको के बच्चे रेडियों के जरिए पढ़ाईकर सके। यहां बता दें कि जिले के कुछ स्थानों में मोबाइल के नेटवर्क काम नहीं करते है।ऐसे में वहां नेट नहीं चल पाता है। जिसकारण उन क्षेत्र के गांवों के बच्चे व्हाट्सअग्रुप के जरिए होने वाली पढ़ाईसे वंचित होगे।
वर्जन
हां,जन शिक्षा केन्द्र वार व्हाट्सअपग्रुप बना दिए है। व्हाट्सअप ग्रुपों पर शिक्षण सामग्री का भेजना शुरु हो गया है।
आनंद दीक्षित
एपीसी,जिला शिक्षा केन्द्र,श्योपुर
ब्लॉकवार बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुपों की संख्या
क्र. ब्लॉक जनशिक्षाकेन्द्र ग्रुप
1- श्योपुर 10 81
2- विजयपुर 10 81
3- कराहल 07 57

Home / Sheopur / लॉकडाउन में 219 व्हाट्सअप ग्रुप से होगी बच्चों की पढ़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो