पडोसन से विवाद के बाद महिला ने गटका कटोरी भर कीटनाशक
-देहात थाना क्षेत्र के चकआसन गांव का मामला -महिला को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में किया गया रैफर
-श्योपुर
पड़ोस में रहने वाली महिला से झगड़ा होने के बाद एक महिला अपने घर में रखी कीटनाशक दवा को कटोरीभर पानी में घोलकर पी गई। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। मंगलवार को यह मामला देहात थाना क्षेत्र के चक आसन गांव का है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम चकआसन निवासी महिला कांति बाई ५० वर्ष पत्नी चौथमल प्रजापति का मंगलवार की सुबह अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला कांति बाई तैश में आकर अपने घर में रखी कीटनाशक दवा को कटोरी में घोलकर पी गई। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को इसका पता चला तो वे महिला को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और उसे कोटा के लिए रैफर कर दिया।
Home / Sheopur / पडोसन से विवाद के बाद महिला ने गटका कटोरी भर कीटनाशक