scriptकृषि उपज मंडी में समय पर नहीं हो रही तुलाई, किसान परेशान | Agricultural produce is not being weighed in market, farmers upset | Patrika News
श्योपुर

कृषि उपज मंडी में समय पर नहीं हो रही तुलाई, किसान परेशान

– किसान लगा रहे मंडी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

श्योपुरOct 23, 2019 / 11:52 am

Anoop Bhargava

sheopur

कृषि उपज मंडी में समय पर नहीं हो रही तुलाई, किसान परेशान

बड़ौदा
कृषि उपज मंडी में तुलाई को लेकर व्याप्त अव्यवस्थाओं से किसान खासे नाराज हैं। उनका आरोप है कि मंडी के कर्मचारी तुलाई करने को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। समय पर तुलाई न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों से मंडी सचिव के नदारद रहने का भी आरोप लगाया है। मंडी में तुलाई का समय 3 से 4 बजे तक है। इस दौरान व्यापारी बोली लगाते हैं तो रात हो जाती है। इसके बाद शेष बचे किसानों को तुलाई के लिए दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ता है।
सोमवार को बड़ौदा मंडी में एक सैंकड़ा से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे। जिसमें से आधे ट्रैक्टर-ट्रॉली की बोली लग गई। रात होने से बांकी ट्रैक्टरों की बोली नहीं लग पाई। ऐसे में किसान रातभर परेशान होते रहे। मंडी के किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने उनकी सुध नहीं ली। किसानों ने मंडी सचिव पर मंडी न आने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सचिव के नियमित मंडी नहीं आने से व्यवस्थाएं बिगड़ी हैं। किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
कर्मचारी करते हैं मनमानी
मंडी के कर्मचारी तुलाई को लेकर मनमानी करते हैं। व्यापारी भी किसानों की बात नहीं सुनते। तुलाई के लिए मंडी पहुंचने पर घंटों खड़ा रहना पड़ता है। दोपहर के समय मंडी पहुंचने पर दूसरे दिन सुबह मंडी खुलने का इंतजार करना पड़ता है। रात में मंडी में रूकने की सुविधा भी बेहतर नहीं है टीनशेड में ही रात बितानी पड़ती है।

Home / Sheopur / कृषि उपज मंडी में समय पर नहीं हो रही तुलाई, किसान परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो