scriptविज्ञान के चमत्कार देखकर रोमांचित हो गया बालमन | Balman was thrilled after seeing the wonders of science | Patrika News
श्योपुर

विज्ञान के चमत्कार देखकर रोमांचित हो गया बालमन

इंदौर से आई चलित विज्ञान प्रदर्शनी ने फ्यूचर स्टार हाइस्कूल में दिखाए विज्ञान मॉडल्स और विज्ञान के जादू
 
 

श्योपुरFeb 17, 2020 / 09:40 pm

Vivek Shrivastav

विज्ञान के चमत्कार देखकर रोमांचित हो गया बालमन

विज्ञान के चमत्कार देखकर रोमांचित हो गया बालमन

श्योपुर. विज्ञान प्रसार विपनेट के तहत चिल्ड्रन्स साइंस सेंटर इंदौर द्वारा संचालित की जा रही एक चलित विज्ञान प्रदर्शनी सोमवार को श्योपुर पहुंची। इस दौरान शहर के फ्यूचर स्टार हाइस्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमेंं विज्ञान के वर्किंग व नॉनवर्किंग के 30 मॉडल प्रदर्शित कर विद्यार्थियों के प्रति विज्ञान के प्रति जागरूक किया गया।
चलित विज्ञान प्रदर्शनी में तारा मंडल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तारों की सैर, आकाश गंगा, नक्षत्र, राशि, ग्रहण, आज की तारीख में तारों और ग्रहों की जानकारी दी गई। इस दौरान विज्ञान के जादू दिखाकर विज्ञान के सरलरूप प्रयोग को दिखाया गया, जिन्हें देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे।
चलित प्रदर्शनी में विज्ञान के चमत्कार और जादू देखकर बच्चों का बालमन प्रफुल्लित हो गया। चलित विज्ञान प्रदर्शनी के राज्य समन्वयक राजेंद्र सिंह व विज्ञान संचालक सुनील सिंह ने सभी बच्चों को बताया कि चलित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विज्ञान को लोकप्रिय बनाने का कार्य करना, बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और रोजमर्रा के जीवन में विज्ञान के उपयोग को बताना है। विद्यालय प्राचार्य बी.गौरी दुर्गा ने कहा कि इस विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक व रोचक विज्ञान की जानकारियां मिली हैं। कार्यक्रम में बून किड्स प्ले स्कूल के बच्चों ने भी विज्ञान मॉडल देखे।

Home / Sheopur / विज्ञान के चमत्कार देखकर रोमांचित हो गया बालमन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो