scriptभदौरिया फिर बने अध्यक्ष,मुदगल उपाध्यक्ष निर्वाचित | Bhadauriya is again elected president, Mudal vice-president | Patrika News
श्योपुर

भदौरिया फिर बने अध्यक्ष,मुदगल उपाध्यक्ष निर्वाचित

-जिला अभिभाषक संघ के चुनाव सम्पन्न-अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव वोटिंग से,शेष पदाधिकारी निर्विरोध हो गए निर्वाचित

श्योपुरMay 02, 2019 / 08:44 pm

Laxmi Narayan

sheopur

sheopur

श्योपुर
जिला अभिभाषक संघ की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार को सम्पन्न कराए गए। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के जरिए हुआ। इस दौरान योगेन्द्र सिंह भदौरिया एक बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। राहुल मुदगल उपाध्यक्ष चुने गए। जबकि शेष अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन की प्रक्रिया जिला न्यायालय स्थित जिला अभिभाषक संघ के कार्यालय में सम्पन्न हुई।
चुनाव अधिकारी भोलानाथ चौहान और सहायक चुनाव अधिकारी अल्ताफ कुर्रेशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए योगेन्द्र सिंह भदौरिया और विजय शंकर मीणा चुनाव मैदान में थे। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल मुदगल, अशोक पाराशर और बलराम शर्मा की दावेदारी थी। वोटिंग के दौरान योगेन्द्र सिंह भदौरिया को 120 वोट मिले। वहीं विजय शंकर मीणा को ८६ वोट हांसिल हुए। इसलिए भदौरिया को 34 मतो से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राहुल मुदगल को 112 वोट, अशोक पाराशर को 69 और बलराम शर्मा को 24 वोट मिले। सचिव चंद्रचकोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र वैश्य, सह सचिव राकेश जाट और ग्रंथपाल राजेन्द्र कुमार बैरवा निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जबकि 8 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित किए हुए। जिनमें उमेश कुमार मांझी,संदीप सिंह जाट,शंभूदयाल बंसल,प्रियंका मंगल,सोरभ गर्ग,सैयद मुनब्बर अली,प्रेम सिंह जादौन,इमरान खान शामिल है।
भदौरिया को चौथी बार मिली कमान
अध्यक्ष निर्वाचित हुए योगेन्द्र सिंह भदौरिया को जिला अभिभाषक संघ की कमान चौथी बार मिली है। क्योंकि वे लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए है। जबकि इसके पहले वे दो बार जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रह चुके है।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी
पद नाम जीते
अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह भदौरिया 34 वोट से
उपाध्यक्ष राहुल मुदगल 43 वोट से
सचिव चंद्रचकोर गुप्ता निर्विरोध
सह सचिव राकेश जाट निर्विरोध
कोषाध्यक्ष देवेन्द्र वैश्य निर्विरोध
ग्रंथपाल राजेन्द्र कुमार बैरवा निर्विरोध

Home / Sheopur / भदौरिया फिर बने अध्यक्ष,मुदगल उपाध्यक्ष निर्वाचित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो