scriptकूनो नेशनल पार्क में गिने जाएंगे पक्षी | Birds will be counted in Kuno National Park | Patrika News
श्योपुर

कूनो नेशनल पार्क में गिने जाएंगे पक्षी

कूनो नेशनल पार्क में पहली बार होगा बर्ड सर्वे, कूनो प्रबंधन ने शुरू की तैयारी, विशेषज्ञों के पक्षी प्रेमी भी करेंगे भागीदारी

श्योपुरNov 11, 2019 / 01:59 pm

jay singh gurjar

कूनो नेशनल पार्क में गिने जाएंगे पक्षी

कूनो नेशनल पार्क में गिने जाएंगे पक्षी

श्योपुर,
एशियाई सिंहों के लिए बसाए गए कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव तो बहुतायत में है, लेकिन अब यहां पक्षियों की प्रजातियों का भी आंकलन किया जाएगा। इसके लिए कूनो नेशनल पार्क केक्षेत्र में पहली बार बर्ड सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए कूनो प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। विशेष बात यह है कि इस बर्ड सर्वे में विशेषज्ञों के साथ ही देश भर के पक्षी प्रेमी भी भागीदारी करेंगे।
यूं तो कूनो नेशनल पार्क में एक लाख से भी ज्यादा विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीव विचरण कर रहे हैँ। लेकिन यहां की जैव विविधता और बेहतर आवोहवा होने के कारण इसमें 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षी चहचहाहट करते हैँ। इसमें कई विलुप्त होती प्रजातियों के पक्षी हैं तो कई प्रवासी पक्षी भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि इन्हीं पक्षियों के आंकलन के लिए मध्यप्रदेश वन विभाग ने पहली बार कूनो नेशनल पार्क में पक्षियों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इस सर्वे में पक्षी विशेषज्ञ और सर्वे एक्सपर्ट्स के साथ ही पक्षी प्रेमियों को भी शामिल किया जा रहा है, जिनके आवेदन भी लिए जा रहे हैं। बताया गया है कि अभी तक 70 लोग सर्वे दल के लिए लिस्टेड हो चुके हैं। साथ ही अभी इच्छुक और एक्सपर्ट वॉलेंटियर्स से 12 नवंबर तक कूनो वनमंडल द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं।
तीन दिन चलेगा सर्वे, 750 वर्ग किमी के हर कोने में होगी दस्तक
750 वर्ग किलोमीट के कूनो नेशनल पार्क के पूरे क्षेत्र में बर्ड सर्वे होगा। 22 से 24 नवंबर तक होने वाला सर्वे तीन दिन चलेगा। इसमें 70 से 8 0 लोग अलग-अलग दलों में कैंप करेंगे और पक्षियों का सर्वे करेंगे। इसमें देशी और प्रवासी पक्षियों के साथ ही विलुप्त प्रजााितयों के पक्षियों केा अलग-अलग लिस्टेड किया जाएगा। सर्वे करने वाले दल में मुंबई, चेन्नई, देहरादून, जबलपुर, भोपाल आदि शहरों के विशेषज्ञ और पक्षी प्रेमी शामिल होंगे।
कूनो नदी किनारे आते हैं प्रवासी पक्षी
कूनो नेशनल पार्क में सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी भी अपना डेरा डालते हैं। विशेषकर कूनो नदी किनारे, जहां अच्छी आवोहवा, जंगल, स्वच्छता रहती है। हालांकि प्रदेश में पिछले साल गिद्धों की गणना के तहत कूनो मेंं भी गिद्ध गणना हुई, लेकिन सभी पक्षियों का सर्वे पहली बार हो रहा है।

पहली बार होगा बर्ड सर्वे
कूनो नेशनल पार्क में 22 से 24 नवंबर तक पहली बार बर्ड सर्वे कराया जा रहा है। इसमें एक्सपर्ट के साथ ही पक्षी प्रेमी वॉलेंटियर भी भागीदारी कर सकेंगे, इसके लिए 12 नवंबर तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। इनमें से सर्वे योग्य वॉलेंटियर चयनित किए जाएंगे। सर्वे के लिए तैयारियां की जा रही है।
ब्रिजेंद्र श्रीवास्तव
डीएफओ, कूनो वनमंडल श्योपुर

Home / Sheopur / कूनो नेशनल पार्क में गिने जाएंगे पक्षी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो