scriptभाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, दो घायल, देखें वी डियो | BJP leader shot dead, two others injured | Patrika News
श्योपुर

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, दो घायल, देखें वी डियो

श्योपुर जिले के ग्राम कलारना में आज सुबह भाजपा नेता और पूर्व मंडी डायरेक्टर शम्भू सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

श्योपुरApr 15, 2020 / 12:01 pm

Amit Mishra

भाजपा नेता को गोली मारकर की हत्या, दो अन्य घायल

भाजपा नेता को गोली मारकर की हत्या, दो अन्य घायल

श्योपुर। देश और प्रदेश में लॉक डाउन लागू है उसके बाद भी प्रदेश में लगातार वारदात हो रहीें है। पुलिस इन वारदातों को रोकने में सफल नहीं हो पा रही है। श्योपुर जिले के ग्राम कलारना में आज सुबह भाजपा नेता और पूर्व मंडी डायरेक्टर शम्भू सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर मशीन से गेहूं कटाई को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंडी डायरेक्टर शम्भू सिंह गुर्जर का विवाद हो गया। विवाद के बाद हार्वेस्टर मशीन मालिक सहित आधा दर्जन बंदूकधारी लोगों ने भाजपा नेता शम्भू सिंह गुर्जर पर हमला कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया है।

सुबह 8 बजे के आसपास की घटना
बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस घटना में दो अन्य लोग घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

जल्द होगी गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


दहशत में गांव के लोग
भाजपा नेता और पूर्व मंडी डायरेक्टर शम्भू सिंह गुर्जर की हत्या के बाद गांव के लोग दहशत में है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

11 अप्रैल को दो भाइयों की निर्मम हत्या
इसी तरह डबरा में पुरानी रंजिश के चलते 11 अप्रैल को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामला एक ही परिवार के लोगों के बीच का था।जहां पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद हो गया था, जिसमें अमर सिंह गिरवर सिंह पुत्र अंतराम की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप परिजनों ने भटोली गब्बर अरविंद पहलवान धर्म सिंह एवं खेरी रावत पर लगाया था। परिजन दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो