scriptकूनो के जंगल में आग लगने से पेड़ जलकर खाक | Burning tree due to fire in Kuno forest | Patrika News
श्योपुर

कूनो के जंगल में आग लगने से पेड़ जलकर खाक

– सुबह 7 बजे लगी आग, सूचना मिलने पर अमला पहुंचा आग बुझाने

श्योपुरApr 03, 2020 / 11:07 am

Anoop Bhargava

कूनो के जंगल में आग लगने से पेड़ जलकर खाक

कूनो के जंगल में आग लगने से पेड़ जलकर खाक

श्योपुर/कराहल
कूनो अभयारण मोरावन पश्चिम रेंज के अड्डा पहाड़ पर सुबह 7 अचानक आग लग गई। जिससे पहाड़ पर कई उपयोगी पेड़ जलकर खाक हो गए। यहां अधिकतर खैर, सागवान, करदई के पेड़ है। अड्डा पहाड़ नॉनपुरा घाटी में ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे है। अड्डा पहाड़ पर आग धीरे-धीरे 5 हैक्टेयर में फैल चुकी है।
बीट के नाकेदार दिनेश सिंह ने बताया की थोड़ी सी आग लगी हुई है। सुबह 7 बजे के करीब जंगल में आग लगी थी।
कूनो अभयारण का अमला दोपहर दो बजे पहाड़ पर आग बुझाने पहुंचा। आग करीब 15 बीघा जंगल में फैल चुकी है। जबकि बीट प्रभारी इसे थोड़ी आग लगना बता रहे हैं। एसडीओ कूनो अभयारण विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि इस बात की सूचना लगी है कि अड्डा पहाड़ पर आग लगी है। आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को भेजा है। अब वही बता पाएंगे कि कितने हेक्टेयर में आग लगी है।
गेंहू की खड़ी फसल में लगी आग,स्वाहा हो गईतीन वीघा फसल
-दो गांव के किसानों ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
बड़ौदा/श्योपुर
तहसील बड़ौदा के रतोदन मौजा के हार में गुरुवार की दोपहर को गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं है। आग को दो गांव के किसानों ने आधा दर्जन ट्रैक्टरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बुझाया। आग बुझाने बड़ौदा नगर परिषद की दमकल गाड़ी भी बुलाईगई। मगर दमकल गाड़ी आधी से ज्यादा आग बुझने के बाद पहुंची। आग से करीब तीन वीघा की गेंहू की फसल जलकर स्वाहा हो गई।
बड़ौदा निवासी दयाराम माली का खेत रतोदन मौजा में स्थित है। दयाराम के छह वीघा खेत में गेंहू की फसल खड़ी है,जो कटने की स्थिति में है। गुरुवार दोपहर को अचानक खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। आग देखकर रतोदन और महाराजपुरा गांव के किसान बड़ी संख्या में आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। किसानों ने आधा दर्जन ट्रैक्टरों में हेरो जोडक़र खेत की जुताई करना शुरु कर दिया। वहीं बड़ौदा से दमकल गाड़ी भी बुलाई गई। तब कहीं जाकर आग बुझ सकी।मगर तब तक करीब तीन वीघा गेंहू की फसल जल गइ

Home / Sheopur / कूनो के जंगल में आग लगने से पेड़ जलकर खाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो