scriptशहर में श्वानों का आतंक, जख्मी होकर अस्पताल पहुंच रहे बच्चे | Dog terror in the city, children arriving in hospital after being inju | Patrika News
श्योपुर

शहर में श्वानों का आतंक, जख्मी होकर अस्पताल पहुंच रहे बच्चे

– आवारा श्वान शहर के लोगों की मुसीबत बने, बच्चे और बाइक सवार हो रहे शिकार

श्योपुरNov 12, 2019 / 07:40 pm

Anoop Bhargava

sheopur

शहर में श्वानों का आतंक, जख्मी होकर अस्पताल पहुंच रहे बच्चे

श्योपुर
तन्मय घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान श्वानों ने उस पर हमला बोल दिया। डर के मारे तन्मय ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह श्वानों के हमले से नहीं बच पाया। श्वानों ने उसे जख्मी कर दिया। सुबह पांच बजे मार्निंग वॉक के लिए जाने वाले लोगों को भी श्वान परेशान करते हैं। आवारा श्वान अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। वार्ड १० स्थित रामजानकी मंदिर के पास श्वानों का आंतक कुछ ज्यादा ही है। यहां रहने वाले प्रमोद कुमार का बेटा तन्मय श्वानों का शिकार हुआ।
शहर में ऐसी घटनाएं रोज होती हैं। इससे लोग खौफजदा हैं। बस इन घटनाओं का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है लेकिन शहर के सरकारी अस्पताल में रोज करीब 50 से ज्यादा लोग श्वान के काटने का शिकार होकर पहुंचते हैं। ये हालात चिंताजनक है। हर मोहल्ले में 10-20 आवारा श्वान घूमते मिल ही जाते हैं। शहर में इनकी संख्या काफी है। जिस नगर पालिका के अफसरों को इन श्वानों से शहर को निजात दिलानी है। वह कान में तेल डाले सो रहे हंै। नगर पालिका दावा तो कर रही है कि श्वानों का बंध्याकरण कराया जाएगा लेकिन इस पर अमल नहीं हो रहा है। ऐसा भी नहीं कि नगर पालिका तक ये शिकायतें पहुंचती नहीं हैं। रोज दर्जनों शिकायतें आती हैं, मगर उन्हें गंभीरता से सुना नहीं जाता।
पुलिस में करेंगे शिकायत
घर के बाहर बच्चा खेल रहा था, तभी श्वानों ने उस पर हमला कर दिया। जख्मी हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। नगर पालिका के अफसरों को आवारा श्वानों की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अफसर नहीं सुनते। इस मामले की पुलिस में शिकायत करेंगे।
प्रमोद कुमार, पीडि़त बच्चे के पिता

Home / Sheopur / शहर में श्वानों का आतंक, जख्मी होकर अस्पताल पहुंच रहे बच्चे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो