scriptखेती में अब किसान नहीं ले रहे रूचि,सामने आई यह सच्चाई | farmer not interest in kehti | Patrika News
श्योपुर

खेती में अब किसान नहीं ले रहे रूचि,सामने आई यह सच्चाई

खेती में अब किसान नहीं ले रहे रूचि,सामने आई यह सच्चाई

श्योपुरJan 11, 2019 / 08:55 pm

jay singh gurjar

farmar

Fear of crop loss due to bad weather

श्योपुर जिस जोर-शोर से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की, उसी रफ्तार से अब इसका क्रेज घट रहा है। यही वजह है कि जिले में भी फसल बीमा कराने में किसानों की रुचि घट रही है। जिसके तहत बीत तीन सालों में खरीफ और रबी सीजन में लगातार किसानों की संख्या कम हो गई है। समय पर बीमा क्लेम नहीं मिलने के कारण किसान अब फसलों का बीमा कराने के कतरा रहे हैं।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की और खरीफ 2016 से किसानों का बीमा कराने का काम शुरू हुआ। विशेष बात यह है कि तत्समय शासन-प्रशासन ने भी जोर-शोर से किसानों का बीमा कराने पर फोकस किया। जिसके चलते जिले में खरीफ 2016 में 17 हजार 954 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया, लेकिन किसानोंं की घटी रुचि का आलम यह रहा कि खरीफ 2018 में ये संख्या घटकर 14 हजार 241 किसानों पर आ गई। कुछ यही स्थिति रबी सीजन की है, जिसमें रबी 2016-17 में जहां 21 हजार 436 किसानों ने पंजीयन कराया, वहीं रबी 2017-18 में ये संख्या 20 हजार 812 ही रही।
समय पर नहीं मिलता क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों का नुकसान होने के बाद भी समय पर क्लेम नहीं मिलता है और जो क्लेम मिलता है, वो भी महज नाममात्र का रहता है, जिससे किसान योजना से कम जुड़ते हैं। बताया गया है कि खरीफ 2016 के 4506 किसानों को 4 करोड़ 87 लाख का बीमा क्लेम मिला, वहीं रबी 2016-17 के 113 किसानों को महज 3 लाख 87 हजार का बीमा मिला। जबकि खरीफ 2017 के 7334 किसानों केा 15 करोड़ का बीमा क्लेम मिला। हालांकि इसमें अभी 2064 किसानों केा 15 करोड़ का क्लेम और वितरण होना है। वहीं रबी 2017-18 और खरीफ 2018 का बीमा क्लेम अभी तक नहीं मिला है।

इस बार 15 जनवरी तक होना है बीमा
वर्तमान रबी सीजन 2018-19 में कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा कराया जा रहा है, जिसमें आगामी 15 जनवरी तक किसानों की फसलों का बीमा किया जाना है। लेकिन इस बार भी किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जबकि प्रशासन बैंकों के माध्यम से शिविर लगाने की प्रक्रिया भी कर रहा है।


फसल सीजन बीमा कराने वाले किसान
खरीफ 2016 17954
रबी 2016-17 21436
खरीफ 2017 20597
रबी 2017-18 20812
खरीफ 2018 14241
रबी 2018-19 अभी प्रक्रिया चल रही

Home / Sheopur / खेती में अब किसान नहीं ले रहे रूचि,सामने आई यह सच्चाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो