scriptForest department caught half a dozen poachers | आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा | Patrika News

आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा

locationश्योपुरPublished: Jan 10, 2022 11:08:00 pm

विजयपुर पूर्व वन परिक्षेत्र के छिमछिमा बीट पर की धरपकड़

Forest department aught half a dozen poachers, news in hindi, mp news, sheopur news

आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा
आधा दर्जन शिकारियों को वन विभाग ने दबोचा
विजयपुर. तमाम रोक के बाद भी जंगलों में अवैध रूप से वन्य जीवों का शिकार किया जा रहा है। वन विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी यह शिकारी अपने काम को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। वन परिक्षेत्र रेंज पूर्व विजयपुर के जंगल से वन विभाग की टीम ने छह शिकारियों को छिमछिमा बीट के पास वन्य जीवों का शिकार करते रंगेहाथ पकड़ा। इनके कब्जे से सामान भी जब्त किया गया। शिकार करने वाले लोगों पर वन अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विजयपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयपुर पूर्व ने वन स्टाफ को बीट छिमछिमा के जंगल में भेजा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.